Move to Jagran APP

फिर चलीं सर्द हवाएं, ठिठुरन ने किया बेहाल

जागरण संवाददाता, कन्नौज: तीन दिन तक पुरबाई चलने के बाद सोमवार से पछुआ हवाओं ने फिर अपना

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 11:05 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 11:05 PM (IST)
फिर चलीं सर्द हवाएं, ठिठुरन ने किया बेहाल
फिर चलीं सर्द हवाएं, ठिठुरन ने किया बेहाल

जागरण संवाददाता, कन्नौज: तीन दिन तक पुरबाई चलने के बाद सोमवार से पछुआ हवाओं ने फिर अपना प्रभुत्व दिखाया। नतीजा यह हुआ कि शीतलहर बढ़ने से लोग बेहाल हो गए। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी इलाकों में गलन और ठिठुरन होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। वहीं, सुबह के समय पाला गिरने से खेतों में सफेद चादर सी बिछी दिखाई दी। फसलों पर पाले का प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

loksabha election banner

सोमवार का सुबह मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ गया। तीन किलोमीटर प्रतिघंटा के वेग से अधिक चलीं हवा ने लोगों की रूह तक कपा दी। हालांकि मौसम विभाग ने शीतलहर की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। सुबह तेज हवा चलने से ठिठुरन बढ़ गई, जिससे लोग घरों में दुबक गए। वहीं पाला गिरने से गलन ने भी अपना रौद्र रूप दिखाया। दिन में धूप होने के बाद भी गलन होने से लोग घरों से कम ही निकले। वहीं बाजार में भी सन्नाटा दिखाई दिया। इस बार सर्दी के मौसम में अपेक्षाकृत कोहरा न पड़ने से लोगों को फसलों की ¨चता रही। तापमान की गिरावट से ठिठुरन होने से सर्दी से कई मौते भी हुईं। हवा में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण पाला या तुषार पड़ने से भी गलन बढ़ गई। फसलों में रोग लगने की संभावना बढ़ी

मौसम वैज्ञानिक डॉ. विजय द्विवेदी ने बताया कि इस बार कोहरा नहीं पड़ा, जिससे गेहूं का उत्पादन प्रभावित होगा। मौसम साफ रहने से फसलों में कीट लगने की संभावना बढ़ गई है। फलों और सब्जियों में कीट पनप सकते हैं, जिसकी रोकथाम के लिए किसानों को कीटनाशकों का छिड़काव करना चाहिए। सोमवार को मौसम

अधिकतम तापमान - 21.6 डिग्री

न्यूनतम तापमान - 7.3 डिग्री

हवा की गति - 3 किमी प्रतिघंटा

हवा की दिशा- उत्तर पश्चिमी

आ‌र्द्रता- 86 फीसद

वर्षा - 0.0 मिमी

पूर्वानुमान - हल्के बादल व मध्यम कोहरा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.