योजनाओं का बजट दिलाने का भरोसा दे गए कैबिनेट मंत्री
संवाद सूत्र, ठठिया (कन्नौज) : कैबिनेट मंत्री व सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
संवाद सूत्र, ठठिया (कन्नौज) : कैबिनेट मंत्री व सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को बंद पड़ी योजनाओं को बजट दिलाने का आश्वासन दिया। फिरोजाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कैबिनेट मंत्री राजभर को कार्यकर्ताओं ने एक्सप्रेस वे पर ठठिया के पास रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ठठिया को ब्लाक बनाने की मांग की।
लखनऊ से फिरोजाबाद जा रहे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले को ठठिया में विशिष्ट मंडी कट पर रोककर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यकर्ताओं की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि कैबिनेट में बंद पड़ी योजनाओं को चालू कराने के लिए बजट का प्रस्ताव रखा जाएगा। ब्लाक बनाने की प्रक्रिया के बारे में अफसरों की पूरी जानकारी के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर नवीन त्रिपाठी, हरिओम चतुर्वेदी, बबलू द्विवेदी समेत कई लोग मौजूद रहे।