Move to Jagran APP

पक्षी बिहार में विदेशी मेहमानों ने बहोसी को दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान

संवाद सहयोगी तिर्वा बहोसी ग्राम पंचायत के उस समय दिन बहुर गए थे जब पक्षी बिहार की स्थापना हुई। इसके बाद यहां पर विदेशों से परिदे आने लगे तो अंतररष्ट्रीय स्तर पर नाम विख्यात हो गया। इसी पंचायत में सोलर प्लांट का शुभारंभ करने भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भी आए थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2021 07:22 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2021 07:22 PM (IST)
पक्षी बिहार में विदेशी मेहमानों ने बहोसी को दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान
पक्षी बिहार में विदेशी मेहमानों ने बहोसी को दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान

संवाद सहयोगी, तिर्वा : बहोसी ग्राम पंचायत के उस समय दिन बहुर गए थे, जब पक्षी बिहार की स्थापना हुई। इसके बाद यहां पर विदेशों से परिदे आने लगे, तो अंतररष्ट्रीय स्तर पर नाम विख्यात हो गया। इसी पंचायत में सोलर प्लांट का शुभारंभ करने भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भी आए थे।

loksabha election banner

विकास खंड उमर्दा की ग्राम पंचायत बहोसी में पक्षी बिहार का मुख्यालय है। इसमें ज्ञान-विज्ञान केंद्र, रेस्ट हाउस, पार्क व झील में विदेशी परिदों के दीदार भी होते है। वर्ष 1989 में पक्षी बिहार की स्थापना हुई थी। इसी ग्राम पंचायत के फकीरपुरा गांव में भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहुंचकर वर्ष 2015 में 250 केवीए क्षमता का 615 लाख से सोलर प्लांट का शुभारंभ किया गया। हालांकि इस वक्त तकनीकि कमी से प्लांट बंद पड़ा है। इसके बाद छोटी सदन से ग्राम पंचायत में अटल पार्क की स्थापना वर्ष 2020 में की गई। इसके अलावा सामुदायिक इज्जतघर, प्रधानमंत्री आवास, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूलों में इंटरलॉक, सड़कों का पक्का काम, पेयजल को पानी की टंकी समेत कई शासन की योजनाओं से गांव के लोगों को लाभ दिया गया। पर्यटकों का रहता आवागमन

पक्षी बिहार जाने के लिए इंदरगढ़ से रास्ता है। पक्षी बिहार पहुंचने से पहले मंसुखपुवर, बहोसी, जिनौठी, फकिरपुरा, चंदुआहार से गुजरते हैं। इस कारण, पर्यटक हमेशा इन ग्राम पंचायतों के बारे में जानकारी लेते हैं। इंदरगढ़ से बहोसी रोड का चौड़ीकरण न होने से लोगों को दिक्कतें होती है। एक नजर अंाकड़ों पर

विधानसभा - तिर्वा

ब्लॉक - उमर्दा

ग्राम पंचायत - बहोसी

मतदाता - 5,340

आबादी - 15,468

आवास - 5,84

मजरा - मंसुखपुर्वा, फकिरपुरा, चंदुआहार, जिनौठी, बहोसी, कटैया, कछपुरा, धतानी कोट

वर्ष 2010 से पति जगदीश सिंह प्रधान रहे और वर्ष 2015 में जनता को खुद को चुना। वादे और इरादों से जनता का विश्वास जीता। शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिलाना प्राथमिकता रही है।

गयाश्री, प्रधान बहोसी बड़ी ग्राम पंचायत है। यह पंचायत विकास कार्यो में भी बेहतर है। यहां पर कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। इससे इसकी पहचान अंतररष्ट्रीय स्तर पर है।

सरला देवी, बीडीओ, ब्लॉक-उमर्दा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.