भाकियू किसान ने भरी हुंकार, गठित की गई टीम
- भाकियू किसान जिलाध्यक्ष ने किसानों के साथ किया प्रदर्शन - एसडीएम ने जमीन नाप को कानूनगो व ले
- भाकियू किसान जिलाध्यक्ष ने किसानों के साथ किया प्रदर्शन
- एसडीएम ने जमीन नाप को कानूनगो व लेखपालों की बनाई टीम संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: पीड़ित किसान की मदद को भारतीय किसान यूनियन किसान के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से मुलाकात की। पीड़ित को न्याय दिलाने की बात कही। एसडीएम ने कानूनगो व लेखपालों की टीम बनाकर जमीन की नाप कराए जाने के निर्देश दिए।
तहसील छिबरामऊ के गांव नगला बाउरी निवासी धनीराम जमीन पर हो रहे निर्माण को रुकवाने के लिए छिबरामऊ से कन्नौज तक अफसरों के दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। इसके बाद भी न्याय नहीं मिल पाया। इसकी जानकारी भारतीय किसान यूनियन किसान के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला को हुई। वह टीम के साथ एसडीएम छिबरामऊ देवेश कुमार गुप्त से मिले। बताया कि धनीराम की आबादी की आराजी है। वर्षो से इस पर पूर्वज रह रहे थे। वर्तमान में वह परिवार सहित रह रहे हैं। इसके बाद भी गांव के ही कुछ लोग पुलिस व लेखपाल से साठगांठ कर निर्माण करवा रहे हैं। मना करने पर अभद्रता कर मारपीट करने पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने निष्पक्ष रूप से जमीन की नाप कराए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन भी किया। एसडीएम देवेश कुमार गुप्त ने कानूनगो व लेखपालों की टीम बनाई। पीड़ित धनीराम ने आरोप लगाया कि लेखपाल की साठगांठ की वजह से उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है। इससे वह बेहद परेशान हैं। एसडीएम देवेश कुमार गुप्त ने बताया कि टीम बनाकर जमीन की नाप कराई जा रही है। इससे समस्या का समाधान हो जाएगा। इसके बाद भी यदि जबरदस्ती निर्माण किया जाएगा, तो कार्रवाई की जाएगी।