Move to Jagran APP

आशा घर-घर जाकर बच्चों को खिलाएंगी एल्बेंडाजोल

- 20 से 29 अगस्त तक चलेगा अभियान - 1 से 19 साल तक के बच्चों को खिलाई जाएगी दवा जागरण संवाददा

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Aug 2021 07:08 PM (IST)Updated: Tue, 17 Aug 2021 07:08 PM (IST)
आशा घर-घर जाकर बच्चों को खिलाएंगी एल्बेंडाजोल
आशा घर-घर जाकर बच्चों को खिलाएंगी एल्बेंडाजोल

- 20 से 29 अगस्त तक चलेगा अभियान

loksabha election banner

- 1 से 19 साल तक के बच्चों को खिलाई जाएगी दवा

जागरण संवाददाता, कन्नौज: राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत जिले में करीब सात लाख बच्चों को एल्बेंडाजोल गोलियां खिलाने का लक्ष्य है। आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर एक वर्ष से 19 साल तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाएंगीं। अभियान 20 से 29 अगस्त तक चलेगा। बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़े निकालने की गोली खिलाई जाएगी।

मंगलवार को सीएमओ डाक्टर विनोद कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। बताया 20 से 29 अगस्त तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण के चलते आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल बंद हैं। आशा और आंगनबाड़ी आंगनबाड़ी एक से 19 साल तक के बच्चों को घर-घर जाकर एल्बेंडाजोल की गोलियां अपने सामने खिलाएंगी। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में आशा व आंगनबाड़ी की उपस्थिति में कम से कम तीन बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़े निकालने की गोली खिलाई जाएगी। चिकित्सक ने बताया कि पाचन तंत्र में कई प्रकार के कृमि होते हैं जो पोषक तत्वों को अवशोषित करते हैं। इनके कारण बच्चों के स्वास्थ पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। इससे एनीमिया तथा बच्चों का शारीरिक, मानसिक विकास बाधित होने जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। पेट में कीडे़ खून की कमी का कारण होते हैं। इस कारण बच्चा कुपोषित हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.