मिट्टी मूर्तियों और सजावट सामग्री पर टिकी रही निगाहें
संवाद सहयोगी छिबरामऊ दो दिन के लॉकडाउन के बाद बाजार खुला। इस पर कृष्ण जन्माष्टमी के ि
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: दो दिन के लॉकडाउन के बाद बाजार खुला। इस पर कृष्ण जन्माष्टमी के लिए खरीदारी करने को महिलाएं व युवतियां बाजार पहुंची। इस बार मिट्टी की मूर्तियों पर अधिक ध्यान दिया गया।
कोरोना संक्रमण की वजह से मुख्य बाजार में कई स्थान हॉटस्पाट की वजह से बंद हैं। कुछ स्थानों पर दुकानें लगाई गई। इन पर चाइना की झालर व खिलौने नहीं दिखाई दिए। लोगों ने मिट्टी की मूर्तियां खरीदी। खिलौने व झांकी सजाने को सजावट का सामान भी खरीदा। दुकानदार अभिषेक कुमार ने बताया कि इस बार चाइना के आइटमों की मांग नहीं हो रही है। लोग केवल मिट्टी की मूर्तियां ही ले रहे हैं। मिट्टी के खिलौने भी खरीदे जा रहे हैं। सजावट के सामान पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। इस बार बाहर से कम माल ही खरीदा गया है। लोगों को हॉटस्पाट बनने पर एरिया सील होने का डर सता रहा था।
.
खूब बिकी गोल्डन किरन झालर
तालग्राम: कृष्ण जन्माष्टमी पर झांकी सजाने के लिए खरीदारी करने लोग घरों से निकले। बड़ा बाजार में दुकानदारों ने सुबह से ही दुकानें सजा ली थी। लड्डू गोपाल, पीतल के कृष्ण भगवान की मूर्ति व मिट्टी की बनी मूर्तियां जमकर बिकीं। दुकानों से चीन का बना सामान गायब था। यहां तक कि चाइना की बनी बिजली से जलने वाली झालर भी नहीं दिखाई पड़ रही थी। चाइना की जगह लोगों ने पन्नी की झालर, कपड़े की झालर तथा गोल्डन पन्नी की किरण झालर खरीदी। इसके अलावा लोगों ने पोस्टर पर भगवान की तस्वीरें व मिट्टी के बने खिलौने आदि खरीदे।