Move to Jagran APP

संविधान में सर्व समाज को दिलाया सम्मान

जागरण संवाददाता कन्नौज भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती जनपद भर में म

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Apr 2021 05:04 PM (IST)Updated: Wed, 14 Apr 2021 05:23 PM (IST)
संविधान में सर्व समाज को दिलाया सम्मान
संविधान में सर्व समाज को दिलाया सम्मान

जागरण संवाददाता, कन्नौज : भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती जनपद भर में मनाई गई। कई जगहों पर शरबत वितरण किया गया। कलेक्ट्रेट में अधिकारियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

loksabha election banner

बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी गजेंद्र कुमार ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह, उपनिदेशक कृषि आरएन सिंह समेत कई अधिकारी कर्मचारी रहे। सदर ब्लाक के ग्राम पैंदाबाद में समाजसेविका किरन वर्मा ने चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बताया कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने संविधान में सर्व समाज के लिए सम्मान दिलाया। महिलाओं के लिए विशेष सम्मान दिलाया। इस मौके पर यशवंत दिवाकर, सुरेंद्र सिंह, गीता देवी, अनीता देवी, नेहा देवी, अंजू देवी सहित कई लोग रहे। वहीं तरपुरवा में प्राथमिक विद्यालय तरपुरवा में सहायक अध्यापक तस्लीम ने व अनुराग कुमार ने माल्यार्पण किया। केक काटकर जन्म दिवस मनाया।

इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिवपाल सिंह व रसोईया भी मौजूद रहे। शहर में भारत विकास परिषद के सदस्यों द्वारा आंबेडकर जयंती के अवसर पर मोहल्ला काजीटोला स्थित जिला अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, सचिव नरेन्द्र सिंह यादव, सौरभ सोलंकी, हर स्वरूप वर्मा, अनूप केलकर, आदेश नारायण सक्सेना, व विनय बाथम समेत कई पदाधिकारियों ने चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद राहगीरों को शरबत वितरण किया।

-------

सपाइयों ने बाबा साहब की जयंती मनाई

बाबा साहब ने दलितों, पिछड़ों, शोषितो वंचितों के हक अधिकार, शिक्षा के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया और उन्हें समानता का अधिकार दिया। आंबेडकर का जीवन संघर्ष में गुजरा। यह बात सपा पार्टी कार्यालय पर सपा के सदर विधायक अनिल दोहरे ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कही।

बुधवार को सपा पार्टी कार्यालय पर संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती जयंती मनाई। सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष में गुजरा। इस अवसर पर राकेश कटियार, अंशु पाल, जीशान कुरैशी, गुफरान अहमद, शकील अहमद, मनोज कठेरिया, मुकीम खान सहित कई सपा कार्यकर्ता रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.