Move to Jagran APP

दिल्ली-कानपुर के बीच चलेगी अतिरिक्त बसें

जागरण संवाददाता कन्नौज परिवहन निगम ने होली पर यात्रियों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 05:55 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 05:55 PM (IST)
दिल्ली-कानपुर के बीच चलेगी अतिरिक्त बसें
दिल्ली-कानपुर के बीच चलेगी अतिरिक्त बसें

जागरण संवाददाता, कन्नौज: परिवहन निगम ने होली पर यात्रियों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो, इसलिए दिल्ली-कानपुर के बीच अतिरिक्त बसें चलाई जा रही है। इसके अलावा कई बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। यह व्यवस्था एक सप्ताह तक चलेगी।

loksabha election banner

परिवहन निगम ने होली पर यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए नया फरमान जारी की है। इसको 17 मार्च से 24 मार्च तक लागू किया गया है। इसमें दिल्ली-कानपुर के बीच पांच अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था की गई है। परिवहन का मनाना है कि अधिकतर लोग दिल्ली में रहकर काम करते हैं और त्योहार पर ही घर लौटते हैं। काफी संख्या में दिल्ली से लौटने अधिक भीड़ रहती है। इसके चलते होली पर पांच बसों को अतिरिक्त लगाया है। रविवार से दिल्ली के लिए 20 बसें चलेगी। गैरजनपद से आने वाली बसें भी इस मार्ग से होकर गुजरेगी। इसके अलावा हरदोई, मैनपुरी, आगरा, बरेली समेत कई जगहों के बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। इससे यात्रियों को होली पर आने-जाने में कोई दिक्कत न हो। मालूम हो कि अभी तक दिल्ली के लिए 15 बसों का संचालन हो रहा था। कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त

परिवहन निगम ने होली पर यात्रियों की भीड़ देखते हुए डिपो समेत चालक व परिचालकों की छुट्टी निरस्त कर दी हैं। इससे बसों के संचालन में कोई दिक्कत न आए। बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। वहीं, बिना बताए छुट्टी लेने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। होली पर दिल्ली के लिए अतिरिक्त बसें चलेंगी। साथ ही कई बसों के फेरे बढ़ाएं गए हैं। इससे त्योहार पर यात्रियों को कोई दिक्कत न हो।

- राजेश कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, कन्नौज डिपो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.