औरैया के भी ध्यानार्थ : सांप के डसने से बालिका की मौत
जागरण संवाददाता, कन्नौज : घर पर खेलते समय बालिका को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परि
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Apr 2018 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 15 Apr 2018 03:01 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कन्नौज : घर पर खेलते समय बालिका को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
शनिवार सुबह जिला औरैया के थाना बेला अंतर्गत सूनी खेड़ा निवासी अनिल कुमार की आठ वर्षीय पुत्री सरोज घर के बाहर खेल रही थी। खेलते समय उसका पैर सांप पर पड़ने पर उसने डस लिया। बालिका की चीख सुन परिजन दौड़ पड़े। इस दौरान सांप बिल के अंदर घुस गया। स्थानीय डॉक्टरों को दिखाने के बाद हालत नहीं सुधरी तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां भर्ती कर डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया लेकिन सांसें उखड़ गईं। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद परिजन शव लेकर लौट गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें