अवैध खनन के जिम्मेदार होंगे लेखपाल
अब तक केवल 500 लोगों का डाटा आने की जानकारी हुई। इस पर लेखपालों को विशेष रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जीटी रोड के चौड़ीकरण के मुआवजा व पत्रावलियों की तैयारी को लेकर भी जानकारी की। कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसील अभिमन्यु कुमार कानूनगो व लेखपाल मौजूद रहे।
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: क्षेत्र में किसी भी स्तर पर अवैध खनन न होने दें। इसके लिए समय-समय पर निरीक्षण करते रहें। शिकायत मिलने या अवैध खनन पकड़े जाने पर अब लेखपाल भी जिम्मेदार माने जाएंगे। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए समय से इसकी रिपोर्ट देते रहें।
शुक्रवार को तहसील सभागार में यह निर्देश एसडीएम गौरव शुक्ला ने क्षेत्रीय लेखपालों को बैठक में दिए। बताया कि अवैध खनन का कार्य पूरी तरह से बंद रहेगा। उन्होंने सभी से खसरा तैयार कर तत्काल देने को कहा। इसके अलावा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति पर प्रगति जानी। अब तक केवल 500 लोगों का डाटा आने की जानकारी हुई। इस पर लेखपालों को विशेष रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जीटी रोड के चौड़ीकरण के मुआवजा व पत्रावलियों की तैयारी को लेकर भी जानकारी की। कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसील अभिमन्यु कुमार, कानूनगो व लेखपाल मौजूद रहे।