गृह कलह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
संवाद सूत्र सौरिख गृहकलह को लेकर युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। इससे स्वजन मे
संवाद सूत्र, सौरिख : गृहकलह को लेकर युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। इससे स्वजन में चीख पुकार मच गई।
थाना सौरिख के गांव सलेमपुर निवासी 40 वर्षीय नाहर सिंह सोमवार को घर पर अकेला था। पत्नी नन्हीं देवी बच्चों के साथ खेत पर काम करने गई थी। नाहर सिंह ने एक कमरे में खुद को बंद कर लिया। अंगौछे से कुंडे में फांसी लगा ली। इससे मौत हो गई। करीब दो बजे पत्नी घर पर आई तो कमरे का दरवाजा भीतर से बंद मिला। लोगों ने कुंडी तोड़कर दरवाजा खोला तो नाहर सिंह को फंदे पर लटका देखा। पति का शव देखकर पत्नी बेहोश हो गई। स्वजन में चीख पुकार मच गई। नाहर सिंह के दो मासूम बच्चे हैं। स्वजन ने बताया कि शराब पीते थे। घर में विवाद करते थे। इससे पहले भी वह शराब के नशे में फांसी लगाने की कोशिश कर चुके थे। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि खुदकुशी का मामला है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।