49 जोड़ों ने लिए फेरे, पांच का हुआ निकाह
चार जलालाबाद से पांच गुगरापुर से सात सौरिख से दो हसेरन से एक व कन्नौज नगर से दो जोड़ों का विवाह पाल चौराहा स्थित एक गेस्ट हाउस पर हुआ। इसी तरह तालग्राम में 13 और गुरसहायगंज के तीन जोड़ों का विवाह हुआ। छिबरामऊ में नगर व ब्लॉक के 16 जोड़ों की शादी कराई गई। इनमें 49 जोड़ों ने फेरे तो पांच का निका
जागरण संवाददाता, कन्नौज : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 54 जोड़ों का विवाह धूमधाम से कराया गया। अफसरों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का दूसरा चरण पूरा हुआ। कन्नौज, तालग्राम और छिबरामऊ में सरकारी खर्च पर जोड़ों का विवाह कराया गया। समाज कल्याण विभाग की तरफ से निजी गेस्ट हाउस में फेरे हुए। कन्नौज नगर में सदर से चार, जलालाबाद से पांच, गुगरापुर से सात, सौरिख से दो, हसेरन से एक व कन्नौज नगर से दो जोड़ों का विवाह पाल चौराहा स्थित एक गेस्ट हाउस पर हुआ। इसी तरह तालग्राम में 13 और गुरसहायगंज के तीन जोड़ों का विवाह हुआ। छिबरामऊ में नगर व ब्लॉक के 16 जोड़ों की शादी कराई गई। इनमें 49 जोड़ों ने फेरे तो पांच का निकाह हुआ। लक्ष्य के मुताबिक सभी जोड़े आए। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी प्रेमप्रकाश त्रिपाठी ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। गोंडा से नए आए समाज कल्याण अधिकारी अंजनी कुमार ने भव्य आयोजन कराया। बताया कि शादी के बाद लड़की के खाते में योजना के मुताबिक 35 हजार रुपये भेजे जाएंगे। इसके अलावा दस हजार रुपये का सामान दिया गया। खाने-पीना भी बारातियों को कराया गया। इन वर्गों को मिला लाभ
सामान्य : तीन जोड़े
पिछड़ा : 21 जोड़े
अनुसूचित : 25
अल्पसंख्यक : 5