2.70 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक
जागरण संवाददाता कन्नौज राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान में 2.70 लाख बच्चों को दवा पिलाने का ल
जागरण संवाददाता, कन्नौज : राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान में 2.70 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए 577 टीमों और 176 सुपरवाइजर को लगाया है।
यह जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आर. चंद्रा ने दी। बताया कि विश्व पोलियो उन्मूलन के तहत राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो दिवस 10 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इसमें जीरो से पांच साल तक के बच्चों को दवा पिलाने के लिए जनपद में आठ सौ बूथ बनाए गए हैं। पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान से सम्बंधित आवश्यक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। अभियान में छूट जाने वाले बच्चों को 11 मार्च से 15 मार्च तक घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। अभियान में लगी टीमों को ईंट भट्ठों और निर्माणाधीन जगहों पर शिविर लगाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने के आदेश दिए गए हैं। शत-प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाने पर फोकस रहेगा।