20 संक्रमित, नौ मरीजों ने दी कोरोना को मात
20 द्बठ्ठद्घद्गष्ह्लद्गस्त्र ठ्ठद्बठ्ठद्ग श्चड्डह्लद्बद्गठ्ठह्लह्य ढ्डद्गड्डह्ल ष्टश्रह्मश्रठ्ठड्ड
जागरण संवाददाता, कन्नौज : कोरोना संक्रमण को लेकर लोग फिर लापरवाही बरतने लगे हैं। शुक्रवार को 20 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। वहीं, जिले में नौ लोगों ने कोरोना को शिकस्त दी है। जनपद अब रिकवरी रेट भी कम होने लगा है।
स्वास्थ्य विभाग के अपर शोध अधिकारी यतींद्र कुमार मंजुल ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान विश्वविद्यालय सैफई से 373 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें 20 पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें कनौली में एक, सुक्खापुर्वा एक, भानपुर एक, तालग्राम के इंद्रानगर एक, सराय दायमगंज में एक, कैरदा गढ़ी एक, बटेला एक, सदर तहसील एक, सरायमीरा एक, जज आवास में एक, गुरसहायगंज में एक, सुखसेनपुर एक, नौगाई तीन, मियागंज एक, सकरीखुर्द में एक, नसरापुर एक, गूरा कन्नौज एक, कूकापुर में एक पॉजिटिव केस मिला है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि अब एक्टिव केसों की संख्या 90 हो गई है। संक्रमित मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं, असिप्टोमेटिक लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले की स्थिति
कुल सैंपल - 74,224
रिपोर्ट आई - 73,007
निगेटिव - 69,990
पॉजिटिव - 3,017
एक्टिव - 90
स्वस्थ - 2,886
मृत्यु - 41
रिपोर्ट शेष - 1,217