कन्नौज में 176 ने लगवाया कोविड टीका
जागरण संवाददाता कन्नौज एक मई से टीका अभियान चलाया जाएगा। इसमें 18 साल के ऊपर सभी लोगों क
जागरण संवाददाता, कन्नौज : एक मई से टीका अभियान चलाया जाएगा। इसमें 18 साल के ऊपर सभी लोगों को टीका लगेगा। टीका लगने से पहले पंजीकरण करना अनिवार्य होगा।
बुधवार को जिले में नौ केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। 176 लोगों ने टीका लगवाया है। इसमें प्रथम डोज 87 व दूसरा डोज 89 ने लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गीतम सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर प्रतिदिन टीकाकरण किया जा रहा है। जिसमें 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगाया जाएगा। साथ ही एक मई को 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगवाया जाएगा। इससे पहले लाभार्थी को पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताता की कोविड टीका से प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रही। जिले में कोविड टीका पर्याप्त है।
ससुराल जा रहे सफाई कर्मी की मौत
संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: ससुराल जा रहे युवक की रास्ते में तबियत खराब हो गई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
जिला फर्रुखाबाद निवासी 40 वर्षीय सुनील कुमार फतेहगढ़ में ग्राम पंचायत सफाई कर्मी के रूप में तैनात थे। बुधवार को वह बाइक से थाना सौरिख के गांव शिव सिंहपुर स्थित ससुराल अपनी पत्नी विमला को लेने जा रहे थे। जब वह गांव भगवंतपुर के पास पहुंचे तो उन्होंने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी और एक पेड़ के सहारे खड़े होकर बोतल से पानी पीने लगे। काफी देर तक एक ही अवस्था में खड़े रहने पर आसपास के लोगों ने जब उनको आवाज लगाई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। ऐसे में लोगों ने यूपी 112 को जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने पहुंच कर उनको आवाज दी तो वह कुछ नहीं बोले। जब उनको हाथ लगाया तो वह जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में पुलिसकर्मी 100 शैय्या अस्पताल लेकर आए। यहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी स्वजन को दी गई।