महिला को गोली मारी, गंभीर
अमरोहा। बीती रात्रि हमलावरों ने घर में घुसकर महिला को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर के मुहल्ला विजयनगर निवासी सुरेन्द्र सिंह ने थाने में तहरीर दी कि बीती मध्य रात्रि गांव दौराला निवासी वृतपाल सिंह, गांव मिलक मोत्तीखेड़ा निवासी मुनेन्द्रपाल तथा जनपद बिजनौर क्षेत्र अर्न्तगत गांव अहरौला निवासी कुलदीप सिंह एवं तीन अन्य उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसकी पत्नी अमरजीत कौर को गोली मार दी। पीछा करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल होने पर पीड़िता को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां से उसे मेरठ के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर