Move to Jagran APP

झांसी में अखिलेश यादव बोले-चाचा शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के सदस्य नहीं, हम तो आजम खां के साथ

Tussle Between Akhilesh And Shivpal समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य शिवपाल सिंह यादव को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि चाचा (शिवपाल सिंह यादव) तो समाजवादी पार्टी के सदस्य ही नहीं हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 05 May 2022 04:44 PM (IST)Updated: Fri, 06 May 2022 10:02 AM (IST)
झांसी में अखिलेश यादव बोले-चाचा शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी के सदस्य नहीं, हम तो आजम खां के साथ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव- समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य शिवपाल सिंह यादव

झांसी, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने झांसी में चाचा (शिवपाल सिंह यादव) को लेकर गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तो चाचा को अपनी पार्टी यानी समाजवादी पार्टी का सदस्य ही नहीं मान रहे हैं। सीतापुर जेल में बंद आजम खां के बारे में उन्होंने कहा कि हम हर स्तर पर उनके साथ हैं।

loksabha election banner

समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य शिवपाल सिंह यादव को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि चाचा (शिवपाल सिंह यादव) तो समाजवादी पार्टी के सदस्य ही नहीं हैं। उनको समाजवादी पार्टी की चिंता करने कर जरूरत नहीं है। चाचा अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को मजबूत करें। शिवपाल सिंह यादव को भाजपा से मिला बताने वाले अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्हें अपने दल को मजबूत करना चाहिए। वह बेकार में समाजवादी पार्टी पर ध्यान दे रहे हैं।

अखिलेश यादव इतने पर ही नहीं रुके और उन्होंने कहा था कि जो भाजपा से मिल गया है वह समाजवादी पार्टी में नहीं रह सकता है। सपा अध्यक्ष ने यह भी पूछा कि भाजपा उनके चाचा को शामिल करने में देर क्यों कर रही है। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पाटी तो उनका दल है। वह उस दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। विधानसभा चुनाव में इटावा के जसवंतनगर से मैदान में उतरने के लिए समाजवादी पार्टी ने उन्हें केवल सिंबल दिया और जब कोई सिंबल देता है तो सदस्य बनाना पड़ता है। अब सिंबल देने का मतलब यह तो नहीं कि कोई उस दल को अपनी पार्टी ही बताने लगे।

अखिलेश यादव ने झांसी में समाजवादी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ताओं से जनता के लिए संघर्ष करने को कहा। कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के लिए संघर्ष करो। इस सरकार में अपराध तेजी से बढ़ रहा है जो पीड़ित हैं उनके साथ कार्यकर्ता पूरी लड़ाई लड़ें। पार्टी को मजबूत करना है इसके लिए जनता के बीच में रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.