Move to Jagran APP

भाजपा व आप कार्यकर्ता भिड़े

स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर एक बहस कार्यक्रम मे तहसील के पास स्थित एक विवाह घर मे राजनैतिक दलो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे थे।

By Edited By: Published: Sat, 25 Nov 2017 01:01 AM (IST)Updated: Tue, 23 Jan 2018 10:26 AM (IST)
भाजपा व आप कार्यकर्ता भिड़े
भाजपा व आप कार्यकर्ता भिड़े

झाँसी : एक चैनल के चुनावी शो के दौरान भाजपा व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आपस मे भिड़ गए। दोनो तरफ से मारपीट हो गयी, जिससे दोनो पक्षो के लोग घायल हुए। घटना मे घायल एक भाजपा कार्यकर्ता को मेडिकल कॉलिज मे भर्ती कराया गया है। इस घटना से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली पहुँचे, तो आप कार्यकर्ता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुँच गए। देर शाम तक दोनो पक्षो के बीच शिकायतो का दौर चलता रहा।

loksabha election banner

स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर एक बहस कार्यक्रम मे तहसील के पास स्थित एक विवाह घर मे राजनैतिक दलो के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटे थे। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार शो के दौरान किसी मुद्दे को लेकर भाजपा व आप के कार्यकर्ताओ मे गहमागहमी होने लगी, जो तीखे विवाद व मारपीट मे बदल गयी। इससे अफरातफरी का माहौल हो गया। जानकारी होने पर कोतवाल अजय पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए और मामला शान्त कराया। इधर, भाजपा कार्यकर्ताओ पर हमला होने की सूचना पर विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा, पूर्व एमएलसी मानवेन्द्र सिंह, भाजपा मेयर प्रत्याशी रामतीर्थ सिंघल, संजीव श्रृंगीऋषि आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या मे कोतवाली पहुँच गए। भाजपा नेताओ ने आप पार्टी के मेयर प्रत्याशी व समर्थको पर एकराय होकर भाजपा के कार्यकर्ताओ पर लाठी व ईंटो से हमला करने की पुलिस को लिखित सूचना दी। इस दौरान एक कार्यकर्ता का मोबाइल भी टूट गया। सीओ सिटि बीके तिवारी ने कोतवाली पहुँचकर कार्यकर्ताओ को कार्यवाही का भरोसा दिया। दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी नरेन्द्र झा अपने कार्यकर्ताओ के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिले और भाजपाइयो पर समर्थको की मारपीट करने का आरोप लगाया। इस बीच, भाजपा के प्रदेश महामन्त्री विद्या सागर सोनकर ने भाजपा कार्यकर्ता राज नारायण दीक्षित को घायल होने पर मेडिकल कॉलिज मे भर्ती कराया।

छात्रो को बतायी विभाग की उपलब्धियां

झाँसी : बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय मे चल रहे इण्डक्शन कार्यक्रम मे दूसरे दिन प्रथम वर्ष के छात्रो को इंजीनियरिंग के निदेशक प्रो. आरके सैनी ने विभाग की उपलब्धियो की जानकारी दी। उन्होने कहा कि वर्ष 2007 मे इंजीनियरिंग संस्थान की शुरुआत केवल फूडटेक से हुई, जहाँ अब 7 विभाग सफलतापूर्वक चल रहे है। छात्रहित मे कई प्रोजेक्ट लाए जा रहे है। इस दौरान डॉ. संजय घुघरी, ई. ब्रजेन्द्र शुक्ला, डॉ. एपीएस गौर, डॉ. शुभांगी निगम, ई. लाखन सिंह यादव, डॉ. रंजीत सिंह, डॉ. ललित गुप्ता आदि ने विभिन्न कार्यक्रमो की जानकारी दी। संचालन इं. साक्षी दुबे व आभार इं. राहुल शुक्ला ने व्यक्त किया।

बीएएमएस का परीक्षा कार्यक्रम तय

झाँसी : बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के परीक्षा नियन्त्रक पीएन प्रसाद ने बताया कि बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन ऐण्ड सर्जरी की प्रथम व्यावसायिक की मुख्य परीक्षा-2018 का कार्यक्रम तय हो गया है। यह परीक्षा 8 जनवरी से प्रारम्भ होगी। इसी प्रकार द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षा 9 जनवरी से प्रारम्भ होगी।

मतदाता फोटोयुक्त नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान संशोधित

झाँसी : ़िजला निर्वाचन अधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 1 जनवरी 2018 के अर्हता तिथि के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो की निर्वाचक नामावलियो का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत 26 दिसम्बर को आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। इसके तहत दावे व आपलिायां 26 दिसम्बर 2017 से 31 जनवरी 2018 तक की जा सकेगी। निर्वाचक नामावलियो का अन्तिम प्रकाशन 21 फरवरी 2018 को किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.