Move to Jagran APP

Jhansi Election 2022 Voting: झांसी में कुल 62.80 प्रतिशत मतदान, बबीना में दो पक्षों में भिड़ंत में कई चोटिल

Voting Jhansi UP Election 2022 Phase 3 झांसी में चार विधानसभा क्षेत्र में 45 दावेदार मैदान में हैं। यहां पर सात बजे से शुरू हो गया जो कि शाम छह बजे तक चला। झांसी जिले में कुल 62.80 प्रतिशत मतदान हुआ है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 20 Feb 2022 07:48 AM (IST)Updated: Sun, 20 Feb 2022 08:45 PM (IST)
Jhansi Election 2022 Voting: झांसी में कुल 62.80 प्रतिशत मतदान, बबीना में दो पक्षों में भिड़ंत में कई चोटिल
झांसी : यूपी चुनाव 2022 चरण 3 मतदान : झांसी में चार विधानसभा क्षेत्र में 45 दावेदार मैदान में हैं

झांसी, जेएनएन। बुंदेलों की धरती झांसी में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में तीसरे चरण का मतदान जारी है। यहां पर पहले दो घंटे में मतदान की गति धीमी थी, लेकिन धूप के तेज होते ही लोग घरों से निकले। छह बजे तक कुल 62.80 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसी दौरान बबीना में दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। जिसमें कई लोग चोटिल भी हो गए हैं।

loksabha election banner

झांसी में चार विधानसभा क्षेत्र में 45 दावेदार मैदान में हैं। यहां पर सात बजे से शुरू हो गया जो कि शाम छह बजे तक चलेगा। झांसी में पहले दो घंटे में 7.69 प्रतिशत मतदान ही हो पाया था। इसके बाद 11 बजे तक 19.11 और एक बजे तक 32.86 प्रतिशत वोट पड़े थे। चार विधानसभा क्षेत्र में 15 लाख से अधिक मतदाता 45 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं।

  • झांसी जिले में औसत 62.80%
  • बबीना - 65.50%
  • झांसी नगर - 59%
  • मऊरानीपुर (सुरक्षित) - 61.70%
  • गरौठा - 65%

झांसी के बबीना विधानसभा सीट के ग्राम सिमथरी में मतदान करने के लिए दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक महिला मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंची तो उसका नाम वोटर लिस्ट में नहीं था। आईडी कार्ड उसके पास मायके पक्ष का था। इसको लेकर सपा और भाजपा के लोगों में विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। गम्भीर रूप से घायल बुजुर्ग को मेडिकल कॉलिज रिफर किया गया है। कुलदीप शर्मा, अनिल शर्मा, विजय शर्मा, ब्रजकिशोर और बबीता घायल हैं। ।

झांसी में चार विधानसभा क्षेत्र में 15 लाख से अधिक मतदाता 45 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। यहां की बबीना, झांसी सदर मऊरानीपुर व गरौठा सीट पर मतदान हो रहा है। चारों सीट पर 15,18,270 मतदाता ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) का बटन दबाकर अपने दावेदार के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। इसमें 8,08,978 पुरुष मतदाता तथा 7,09,202 महिला मतदाता के साथ 90 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। इस बार चारों विधानसभा सीट पर 45 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे अधिक 14 प्रत्याशी गरौठा विधानसभा सीट से हैं, जबकि बबीना से 11 व झांसी सदर एवं मऊरानीपुर सीट से 10-10 प्रत्याशी मैदान में हैं। विधानसभा चुनाव के लिए इस बार 925 मतदान केन्द्र पर 1,735 बूथ हैं।

बबीना विधानसभा क्षेत्र-प्रमुख उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी : राजीव सिंह पारीछा

समाजवादी पार्टी : यशपाल सिंह यादव

बहुजन समाज पार्टी : दशरथ सिंह राजपूत

कांग्रेस : चन्द्रशेखर तिवारी

झांसी सदर विधानसभा क्षेत्र- प्रमुख उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी : रवि शर्मा

समाजवादी पार्टी : सीताराम कुशवाहा

बहुजन समाज पार्टी : कैलाश साहू

कौंग्रेस : राहुल रिछारिया

मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र-प्रमुख उम्मीदवार

कांग्रेस : भगवान दास कोरी

अपना दल : रश्मि आर्य

समाजवादी पार्टी : तिलक चन्द्र अहिरवार

बहुजन समाज पार्टी : रोहित रतन

गरौठा विधानसभा क्षेत्र- प्रमुख उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी : जवाहर लाल राजपूत

समाजवादी पार्टी : दीपनारायण सिंह

बहुजन समाज पार्टी : वीर सिंह

कांग्रेस : नेहा निरंजन। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.