Move to Jagran APP

राई नृत्य के क्षेत्र में पद्मश्री मिलने पर बुन्देली सपूत का सम्मान

फोटो 15 एसएचवाइ 9 झाँसी : पद्मश्री रामसहाय पाण्डेय को सम्मानित करते आयोजन समिति के सदस्य। :::

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 May 2022 08:43 PM (IST)Updated: Sun, 15 May 2022 08:43 PM (IST)
राई नृत्य के क्षेत्र में पद्मश्री मिलने पर बुन्देली सपूत का सम्मान
राई नृत्य के क्षेत्र में पद्मश्री मिलने पर बुन्देली सपूत का सम्मान

फोटो 15 एसएचवाइ 9

loksabha election banner

झाँसी : पद्मश्री रामसहाय पाण्डेय को सम्मानित करते आयोजन समिति के सदस्य।

:::

झाँसी : राजकीय संग्रहालय, जीवनधारा फाउण्डेशन तथा बुन्देलखण्ड पर्यटन विकास एवं पुरातत्व संरक्षण समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में बुन्देलखण्ड के प्रसिद्ध राई नृत्य की पताका सम्पूर्ण विश्व में फहराने वाले बुन्देली धरा के सपूत सागर (मध्य प्रदेश) निवासी रामसहाय पाण्डेय को भारत सरकार द्वारा पदमश्री से अलंकृत करने पर सम्मानित किया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ. हरगोविन्द कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य, राजकीय संग्रहालय के उपनिदेशक डॉ. एसके दुबे, राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बीबी त्रिपाठी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी डॉ. कीर्ति, शिक्षाविद् डॉ. नीति शास्त्री, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर केन्द्र प्रभारी डॉ. कृष्णा राव के विशिष्ट आतिथ्य तथा जीवनधारा फाउण्डेशन के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार तिवारी अध्यक्षता में राजकीय संग्रहालय में उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न दिया गया। डॉ. कृष्णा राव ने बताया कि महज 6 वर्ष की उम्र से राई नृत्य के प्रति समर्पित रामसहाय पाण्डेय लगभग 18 देश में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। इस अवसर पर रामसहाय पाण्डेय के पुत्र सन्तोष कुमार पाण्डेय, राई नर्तक निशान्त भदौरिया, वन्दना कुशवाहा, राधा प्रजापति, रामशकर भारती, श्याम शरण नायक, प्रदीप कुमार पाण्डेय, रामानुजम, सोम तिवारी, रामप्रकाश गुप्ता, रेखा उपाध्याय, अनुपमा लिटौरिया, अरविन्द चतुर्वेदी, संजय दुबे, अवनेन्द्र कौशिक, सुदर्शन शिवहरे, रामेश्वर गिरि आदि उपस्थित रहे।

अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय सप्ताह पर आज से म्यू़िजयम में नि:शुल्क प्रवेश

झाँसी : अन्तर्राष्ट्रीय संग्रहालय सप्ताह के अवसर पर राजकीय संग्रहालय, क्षेत्रीय पुरातत्व विभाग, बुन्देलखण्ड इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व शोध समिति तथा कला-साँस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में 16 से 20 मई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पाँचों दिन संग्रहालय में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा।

राजकीय संग्रहालय के उप निदेशक डॉ. सुरेश कुमार दुबे ने बताया कि 16 मई को व्याख्यान माला, 17 मई को चित्रकला प्रदर्शनी का समापन, 18 मई को भारत एक खोज फिल्म शो, 19 मई को अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय संग्रहालयों में संग्रहीत कलाकृतियों की चित्र प्रदर्शनी, 20 मई को स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सभी कार्यक्रम शाम 4 बजे से होंगे। इन तिथियों में संग्रहालय प्रात: 9 से शाम 6 बजे तक नि:शुल्क खुला रहेगा।

फाइल : मुकेश त्रिपाठी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.