बाइक की टक्कर से मासूम की मौत
झाँसी : चिरगाँव थाना क्षेत्र स्थित ग्राम करगुवाँ निवासी 7 वर्षीय मुस्कान पुत्री दयाशंकर कल शाम को घर
झाँसी : चिरगाँव थाना क्षेत्र स्थित ग्राम करगुवाँ निवासी 7 वर्षीय मुस्कान पुत्री दयाशंकर कल शाम को घर के बाहर खेलने गई थी। अचानक वह सड़क पर पहुँच गई। इसी बीच उसे बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह उछल कर डिवाइडर पर जा गिरी और गम्भीर रूप से घायल हो गई। उधर, बाइक सवार भी इस घटना में घायल हो गए। ग्रामीणों ने उनकी चोट देखकर उन्हें जाने दिया। बाद में मुस्कान को देखा तो वह अचेत हो चुकी थी। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। यहाँ उसने दम तोड़ दिया।
गर्भवती ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी
झाँसी : एक गर्भवती महिला ने विवाह के 5 वर्ष बाद ससुराल में फाँसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
उरई निवासी नारायण दास की पुत्री प्रियंका अहिरवार (35) का विवाह लगभग 5 वर्ष पहले मोठ के नेहरु नगर निवासी मुकेश के साथ हुई थी। वर्तमान में प्रियंका गर्भवती थी। बीते रो़ज शाम को जब घर में कोई नहीं था, प्रियंका ने कमरा अन्दर से बन्द कर फाँसी लगा ली। घर लौटने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मदन यादव
समय- 5.45
15 मई