कुष्ठ रोग असाध्य नहीं, उपचार लें और स्वस्थ रहें
- आज है कुष्ठ रोग दिवस ::: झाँसी : शरीर पर चकत्ते अथवा दाग होने से जो बीमारी फैलती है, उसे सामान
- आज है कुष्ठ रोग दिवस
:::
झाँसी : शरीर पर चकत्ते अथवा दाग होने से जो बीमारी फैलती है, उसे सामान्यत: कुष्ठ रोग मान लिया जाता है। इसकी हकीकत जाँच के बाद ही मानी जाए, तो अधिक ठीक रहता है। कभी असाध्य माने जाने वाली इस बीमारी को अब नियमित उपचार के बाद दूर किया जा सकता है और पीड़ित सामान्य जीवन जीने के लिए स्वतन्त्र हो जाता है। तमाम भ्रान्तियाँ इस रोग से पीड़ित को समाज से दूर करने में सहायक हैं, लेकिन विज्ञान ने इन भ्रान्तियों को दूर कर असाध्य को साध्य कर दिखाया है। चिकित्सकों का मानना है कि डरें नहीं, इसका डट कर सामना करें और स्वस्थ होकर घर-परिवार के साथ जीवन व्यतीत करें।
बीमारी को मिला खोजने वाले वैज्ञानिक का नाम
वर्ष 1873 में इस कीटाणु की खोज जेरार्ड हेनरिक हेनसन नामक वैज्ञानिक ने की थी। इसलिए कुष्ठ रोग नामक इस बीमारी को अंग्रेजी में हेनसन डि़जी़ज भी बोलते हैं।
इसलिए मनाया जाता है विश्व कुष्ठ रोग दिवस
अहिसा के पुजारी बापू महात्मा गाँधी ने कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता फैलाई थी और वह स्वयं भी इन रोगियों की सेवा करते थे। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बापू की पुण्य तिथि 30 जनवरी को विश्व कुष्ठ रोग दिवस मनाया जाता है। झाँसी में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान चलाया जाएगा।
यह है कुष्ठ रोग
0 कुष्ठ रोग अन्य रोगों की तरह एक बीमारी है, जो माइक्रो बैक्टिरियम लैप्री नामक जीवाणु से होता है।
0 यह जीवाणु मुख्य रूप से चमड़ी व तन्त्रिकाओं को प्रभावित करता है।
रोग के लक्षण
0 कुष्ठ रोग के दाग व चकत्ते शरीर के रंग से अलग (जैसे हल्के पीले, तामियां, अथवा सफेद) होते हैं। इनमें सुन्नता होती है।
0 इनमें खुजली, जलन व चुभन नहीं होती। साथ ही ठण्डा या गर्म स्पर्श अथवा दर्द का अभाव रहता है।
उपचार
0 दाग व चकत्तों की संख्या के आधार पर कुष्ठ रोग दो प्रकार का होता है-
0 1 से 5 सुन्न दाग व चकत्ते यानी, पीबी रोगी माने जाते हैं। ऐसे रोगी 6 माह के उपचार के बाद रोग मुक्त हो जाते हैं।
0 6 या इससे अधिक सुन्न दाग व चकत्ते वाले एमबी रोगी कहलाते हैं। ऐसे रोगी 12 माह के उपचार के बाद रोग मुक्त हो जाते हैं।
ध्यान दें
0 कुष्ठ रोग की जाँच व उपचार सभी सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र, अस्पताल व मेडिकल कॉलिज में सभी कार्य दिवसों में नि:शुल्क होते हैं।
0 कुष्ठ रोग एमडीटी के उपचार से पूर्णतया ठीक हो जाता है। इससे घबराना नहीं चाहिए।
0 एमडीटी का उपचार शुरू करते ही रोग के प्रसार पर रोग लग जाती है।
हमेशा याद रखें
0 कुष्ठ रोग देवी देवताओं के श्राप अथवा पूर्व जन्म के पापों का फल नहीं है।
0 कुष्ठ रोग के प्रभाव से आई विकृतियों को ऑपरेशन से ठीक किया जा सकता है।
0 कुष्ठ प्रभावित लोगों से भेदभाव न करें।
0 कुष्ठ रोग का जल्द इलाज पीड़ित को अपंगता से बचा सकता है।
़िजले में 50 कुष्ठ रोगियों का चल रहा उपचार
स्वास्थ्य विभाग के आँकड़ों के अनुसार झाँसी ़िजले में 50 रोगियों का उपचार किया जा रहा है। सभी रोगी दिव्यांगता रहित हैं। उपचार से उनके स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा काफी सुधार है।
फोटो : 29 जेएचएस 5
:::
इन्होंने कहा
'कुष्ठ रोग के बारे में फैली भ्रान्तियों को दरकिनार कर उसका उचित और नियमित तरीके से उपचार कराएं। ऐसे रोगियों को घबराने की जरूरत नहीं, न ही समाज को उनका बहिष्कार करने की आवश्यकता है। सामान्य इलाज के बाद यह रोग स्वत: ठीक हो जाता है। बस जरूरत है उपचार और स्वयं की देखभाल की।'
डॉ. निशान्त सूद
विभागाध्यक्ष, (चर्म, गुप्त व कुष्ठ रोग) महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलिज
मदन यादव
समय- 7.05
29 जनवरी