करण्ट अफेयर्स व जागरण जॉब अलर्ट : 31 जनवरी 2022 के अंक के लिए
लोगो : करण्ट अफेयर्स ::: 0 हाल ही में केरल को पहला वैज्ञानिक पक्षी एटलस मिला। 0 1964 के टोक्यो

लोगो : करण्ट अफेयर्स
:::
0 हाल ही में केरल को पहला वैज्ञानिक पक्षी एटलस मिला।
0 1964 के टोक्यो ओलिम्पिक में स्वर्ण पदक विजेता व देश के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी चरणजीत सिंह का पिछले दिनों निधन हो गया।
0 रिलायन्स जियो बीपी ने दिल्ली में भारत का सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक वीहीकल (ईवी) चार्जिग हब स्थापित किया।
0 पद्मश्री से सम्मानित फ्रांस की प्रसिद्ध कथकली नृत्यांगना मिलेना साल्विनी का हाल ही में निधन हो गया।
0 बैडमिण्टन में ओडिशा ओपन का पहला संस्करण कटक में प्रारम्भ हुआ।
0 प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने पहले भारत मध्य एशिया शिखर सम्मेलन की वर्चुअली मेजबानी की।
0 हाल में आयी रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल एक बार फिर से विश्व का सबसे मूल्यवान ब्रैण्ड बन गया है।
0 कर्नाटक सरकार ने 180 करोड़ रुपये की लागत से सैन्य स्कूल स्थापित करने की घोषणा की।
0 रूस ने भारत को सभी अनुबन्धित 70000 एके-203 असॉल्ट राइफल्स सौंपी।
0 रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभ्यारण्य को राजस्थान के चौथे बाघ अभ्यारण्य के रूप में अधिसूचित किया जाएगा।
0 टाटा मोटर्स टेनिस टूर्नामेण्ट महाराष्ट्र ओपन का शीर्षक प्रायोजक बना।
:::
लोगो : जागरण जॉब अलर्ट
:::
0 मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) सहायक वन संरक्षक सहित अन्य रिक्त पदों को भरने के लिए 9 फरवरी 2022 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)
0 कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) स्टेनो, एमटीएस सहित अन्य 3847 रिक्त पदों को भरने के लिए 15 फरवरी 2022 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)
0 दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (डीएसएसएसबी) कनिष्ठ अभियन्ता/अनुभाग अधिकारी के रिक्त पदों को भरने के लिए 9 फरवरी 2022 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)
0 इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आइओसीएल) अप्रेण्टिस के रिक्त पदों को भरने के लिए 15 फरवरी 2022 तक आवेदन आमन्त्रित कर रहा है। (वेबसाइट : ..)
Edited By Jagran