चुनाव से रोडवे़ज कमाएगा 8 लाख रुपये
- विधानसभा चुनाव में लगाई जाएंगी रोडवे़ज की 17 बस झाँसी : विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में पोलिं
- विधानसभा चुनाव में लगाई जाएंगी रोडवे़ज की 17 बस
झाँसी : विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में पोलिंग पार्टियों को लाने व ले जाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम की बस लगाई जाएंगी। इनसे रोडवे़ज को 8 लाख रुपये से अधिक की आय होगी।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों व सुरक्षा बलों को लाने और ले जाने के लिए बस के साथ ही व अन्य वाहनों को लगाया जाता है। इसका भुगतान सरकारी खर्चे से किया जाता है। इस बार भी रोडवे़ज की 17 बस इस कार्य में लगाई जाएंगी। प्रत्येक बस का किराया प्रतिदिन 24,000 रुपए लिया जाता है। विभाग का कहना है कि 2 दिन के लिए जाने वाली इन बस से 8.16 लाख रुपए की आय होगी।
कम निकलती हैं सवारियां, नहीं होगी असुविधा
मतदान वाले दिन जिस रूट की बस को चुनाव ड्यूटि में लगाया जाएगा, वहाँ सवारियों को होने वाली असुविधा के बारे में अधिकारी बताते हैं कि मतदान वाले दिन कम ही लोग यात्रा करते हैं। इसलिए ऐसी कोई असुविधा नहीं होगी।
डी़जल भी किराए में शामिल
चुनाव में ड्यूटि में जाने वाले बसों को जो किराया बसों को दिया जाएगा, उसी में डी़जल का पैसा भी शामिल होगा। डी़जल विभाग डलवाएगा। उसका अलग से कोई पैसा नहीं दिया जाएगा।
हाफ कॉलम
::::
इन्होंने कहा
'विधानसभा चुनाव में झाँसी डिपो की 17 बस को लगाया जा रहा है। दो दिन के लिए यह बस जाएंगी। प्रतिदिन प्रत्येक बस को 24,000 रुपए किराया सरकार की तरफ से दिया जाएगा। इसी में बस में खर्च होने वाले डी़जल का पैसा भी शामिल रहेगा।'
सन्दीप अग्रवाल
क्षेत्रीय प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, झाँसी क्षेत्र
मदन यादव
समय- 6.10
25 जनवरी