पत्नी से विवाद के बाद हिस्ट्रीशीटर ने किया आत्मदाह
फोटो : 7 जेएचएस 8 झाँसी : पोस्टमॉर्टम के बाहर लगी भीड़। ::: फोटो : 7 बीकेएस 19 झाँसी : घर के
फोटो : 7 जेएचएस 8
झाँसी : पोस्टमॉर्टम के बाहर लगी भीड़।
:::
फोटो : 7 बीकेएस 19
झाँसी : घर के बाहर शव आने का इन्त़जार करते लोग।
:::
फोटो : 7 जेएचएस 9
झाँसी : हिस्ट्रीशीटर की फाइल फोटो।
:::
0 कमरा बन्द कर लगा ली थी आग, दरवा़जा तोड़कर शव निकाला
झाँसी : प्रेमनगर इलाके में हिस्ट्रीशीटर मनोज शर्मा (45) उर्फ चपटा घर में आत्मदाह कर लिया। उसने एक विधवा से प्रेम विवाह किया था। कुछ समय से दोनों के बीच में विवाद चल रहा था। 2 दिन पहले पत्नी ने थाने में शिकायती पत्र दिया था। सोमवार की शाम मनोज पत्नी के ख़्िाला़फ थाने में शिकायत करने पहुँचा था। इसके अगले ही दिन खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या कर ली। उस पर कई गम्भीर धाराओं समेत 10 मु़कदमे दर्ज हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
बेटे ने धुँआ देख माँ को दी जानकारी
प्रेमनगर के प्रतापपुरा निवासी मनोज शर्मा पुत्र आशाराम सिक्योरिटी गार्ड था। वर्तमान में वह आशिक चौराहा स्थित पेट्रोल पम्प पर ड्यूटि कर रहा था। उसकी पत्नी ममता ने बताया कि वह एक निजी कम्पनि में कर्मचारी है। मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे वह 17 वर्षीय बेटी यशी के साथ कम्पनि की मीटिंग में गयी थी। मनोज और बेटा अनुराग उर्फ सूरज (13) घर पर थे। लगभग डेढ़ घण्टे बाद वह लौटकर आई तो बेटे ने बताया कि कमरे से धुँआ निकल रहा था। देखा तो आग लगी थी, दरवाजा बन्द था। आसपास के लोगों ने आकर दरवाजा तोड़ा और पानी डाला, लेकिन तक तक पति की मौत हो चुकी थी।
हिस्ट्रीशीटर से किया था प्रेम विवाह
लगभग 24 वर्ष पहले ममता की शादी खुशीपुरा निवासी राजकुमार के साथ हुई थी। राजकुमार की एक दुर्घटना में मौत होने पर ममता अपनी बेटी शालिनी और यशी साथ मायके प्रतापपुरा मोहल्ले में रहने लगी। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले मनोज शर्मा से उसकी ऩजदीकी बढ़ गयी। लगभग 15 वर्ष पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। तब भी मनोज हिस्ट्रीशीटर था। दूसरी शादी से उसकी एक बेटी रोशनी (14) और बेटा सूरज (13) है। रोशनी सुबह पेपर देने गयी थी, बड़ी बेटी शालिनी की शादी हो चुकी है।
अलग-अलग रहने पर बनी थी सहमति
दामाद अरविन्द झा ने बताया कि रविवार को ममता ने प्रेमनगर थाना में पति के खिलाफ शराब पीकर झगड़ा करने की शिकायत की थी। तब परिवार के लोग थाने में गए और बातचीत के बाद सुलह हो गयी थी। दोनों के अलग-अलग रहने पर सहमति बनी थी। घर के आगे वाले कमरे में ममता और पीछे वाले कमरे में मनोज शिफ्ट हो गया। दोस्तों ने बताया कि पत्नी से हुए विवाद के बाद मनोज सोमवार शाम को थाने में शिकायत लेकर गया था।
सब इंस्पेक्टर की उपचार के दौरान मौत
झाँसी : सीपरी बा़जार के मसीहागंज निवासी उमाशंकर निगम (59) पुत्र स्व. जगन्नाथ प्रसाद निगम ललितपुर में सब इंस्पेक्टर थे। 4 दिसम्बर को अचानक उनकी तबियत खराब हुई, उन्हें मेडिकल कॉलिज में भर्ती कराया गया, जहाँ मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। उनके 2 बेटे और 2 बेटियाँ हैं। चिकित्सकों के मुताबिक ब्रेन हेमरेज होने से उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
फाइल : दिनेश परिहार
समय : 6:30
7 दिसम्बर 2021