आओ हँस लें : 26 अप्रैल 2021 के अंक के लिए
0 अध्यापक- सबसे पवित्र वस्तु क्या है? पिंकू- सर, मोबाइल। अध्यापक- वो कैसे? पिंकू- क्योंकि वह ए
0 अध्यापक- सबसे पवित्र वस्तु क्या है?
पिंकू- सर, मोबाइल।
अध्यापक- वो कैसे?
पिंकू- क्योंकि वह एकमात्र ऐसी वस्तु है जो बाथरूम, अस्पताल, श्मशान से होकर आने के बाद भी बिना धोये हुए घर, रसोईघर और मन्दिर सभी जगह जा सकता है।
:::
0 दो मच्छर आपस में बात कर रहे थे-
पहला मच्छर- भाई, तू कुछ परेशान लग रहा है?
दूसरा मच्छर- यार ग़जब हो रहा है।
पहला मच्छर- क्यों, क्या हुआ?
दूसरा मच्छर- अगर चूहेदानी में चूहा रहता है और साबुनदानी में साबुन तो फिर मच्छरदानी में आदमी क्यों सोता है?
:::
0 गप्पू (साधु से)- कैसे हो बाबा?
साधु- हम तो साधु हैं बेटा, हमारा 'राम' हमें जैसा रखता है हम वैसे ही रहते हैं। तुम कैसे हो बेटा?
गप्पू- हम तो सांसारिक हैं बाबा। हमारी 'सीता' हमें जैसे रखती है, हम भी वैसे ही रहते हैं।
:::
0 पत्नी- आपको मेरी सुन्दरता अधिक अच्छी लगती है या मेरे संस्कार?
पति- सच कहूँ, तो मुझे तेरी ये मजाक करने की आदत सबसे अच्छी लगती है।
:::
0 सानू- क्या हुआ मोनू, तुम शराब पीते-पीते रोने क्यों लगे?
मोनू- यार जिस लड़की को भूलने के लिए पी रहा था। उसका नाम याद नहीं आ रहा।