समथर ने कूड़ा प्रबन्धन में पायी सफलता
समथर (झाँसी) : समथर नगर पालिका की मेहनत रंग लायी और भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत मिशन
समथर (झाँसी) : समथर नगर पालिका की मेहनत रंग लायी और भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए समथर नगर पालिका परिषद को उत्तरी क्षेत्र में प्रथम स्थान मिला। अपशिष्ट प्रबन्धन के लिए री-साइक्लिंग प्लाण्ट की योजना पर काम शुरू हो गया है। इस योजना के पहले चरण में सूखा व गीला कचरा अलग-अलग एकत्र किया जा रहा है। प्रस्तावित योजना से कम्पोस्ट खाद बनाया जाएगा, जो जैविक खेती के लिए मददगार हो सकता है।
नगर को सा़फ-सुथरा रखने के लिए समथर नगर पालिका ने डोर-टू-डोर कचरा उठाने की व्यवस्था की। इस कचरे के निस्तारण पर भी कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका की कचरा गाड़ी से लोगों के घरों से कचरा एकत्र किया जा रहा है। नगर की नालियों की भी प्रतिदिन सा़फ-स़फाई करायी जा रही है। लोगों के घरों से उठाये गये कचरा को निर्धारित स्थान पर डम्प किया जा रहा है। यहाँ पर कूड़ा निस्तारण के लिए सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग करके रखा जा रहा है। दूसरे चरण में यहाँ पर री-साइक्लिंग प्लाण्ट लगा जाएगा। बताया गया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत केन्द्र व राज्य सरकार की टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा था। इस दौर मेंसमथर में भी गोपनीय तरीके से सर्वे कराया गया। इसमें समथर नगर पालिका को उत्तरी क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के लिए पुरस्कार दिया गया। इन्दौर (मप्र) में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नगर पालिका परिषद समथर को सम्मान पत्र एवं चरखा चलाते महात्मा गाँधी का स्मृति चिह्न भारत सरकार के शहरी विकास योजना मन्त्री हरदीप सिंह ने नपाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह यादव एवं अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल को प्रदान किया। इस दौरान नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक रामकुमार, सुनील श्रीवास्तव साथ में रहे। वहीं, कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मन्त्री सुरेश खन्ना, मध्य प्रदेश सरकार की नगर विकास मन्त्री माया सिंह उपस्थित रहीं। आज नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के नगर में पहुँचने पर लोगों ने उनका ़जोरदार स्वागत किया।
कम्पोस्ट खाद बनाने की है योजना : अधिशासी अधिकारी
अधिशासी अधिकारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि समथर में घरों से उठाये गये गीले व सूखे कचरे को एक स्थान पर अलग-अलग जगह डम्प करके रखा जा रहा है। यहाँ पर री-साइक्लिंग प्लाण्ट लगाया जाएगा, जिससे कम्पोस्ट खाद बनाने की योजना है।