मुंबई जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, हालत गंभीर
क्षेत्र के असवां गांव के पास सोमवार को चलती ट्रेन से गिर जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में भर्ती कराया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Jan 2022 07:36 PM (IST)Updated: Mon, 24 Jan 2022 07:36 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मीरगंज (जौनपुर) : क्षेत्र के असवां गांव के पास सोमवार को चलती ट्रेन से गिर जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में भर्ती कराया है। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव का 35 वर्षीय ललित वर्मा गोदान एक्सप्रेस से मुंबई जा रहा था। ट्रेन जंघई जंक्शन से प्रयागराज के मध्य असवां गांव के पास पहुंची थी कि वह चलती ट्रेन से गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दी। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें