पेट्रोल वृद्धि को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर गुरुवार को यूथ कांग्रेस की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। नेतृत्व अध्यक्ष सत्यवीर ¨सह ने किया।अ
जासं, जौनपुर: पेट्रोल की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि को लेकर गुरुवार को यूथ कांग्रेस की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। नेतृत्व अध्यक्ष सत्यवीर ¨सह ने किया। कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप गले में फंदा डाल अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की गई। सत्यवीर ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से दावा किया गया था कि पेट्रोल की कीमतें नहीं बढ़ने दी जाएंगी, जबकि आए होने वाली बढ़ोतरी से जनता त्रस्त है। इतना ही नहीं रसोई गैस बढ़ोतरी को लेकर भी सरकार की आलोचना की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रोजगार का सपना दिखाकर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। नीरज राय ,जय मंगल यादव, सप्पू ¨सह, सिकंदर यादव, राजू गुप्ता, ¨चटू ¨सह, आशीष मिश्रा, विवेक ¨सह, विशाल सेठ, अनुराग पाठक समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जासं