चेकिग के दौरान तमंचे के साथ युवक धराया
ामपुर (जौनपुर) थाना पुलिस ने चेकिग के दौरान एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Dec 2021 05:32 PM (IST)Updated: Sun, 19 Dec 2021 05:32 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रामपुर (जौनपुर): थाना पुलिस ने चेकिग के दौरान एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी फरार हो गया। थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह रविवार की रात सहयोगियों के साथ सधीरनगंज बाजार में संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिग कर रहे थे। इसी दौरान बाइक से दो संदिग्ध युवक आते दिखे। रुकने का संकेत देने पर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल हो गया। तलाशी में उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपित संजय गौतम निवासी गांव जमालापुर का पुलिस आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें