Move to Jagran APP

गणेश चतुर्थी पर महिलाओं ने रखा व्रत, किया पूजन

संकष्ठी गणेश चतुर्थी पर शुक्रवार को महिलाओं ने निराजल व्रत रखा। दिनभर बाजारों में प्रसाद पूजा सामग्री आदि की खरीदारी की। रात में चंद्रमा के उदय होने पर भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की। तत्पश्चात व्रती महिलाओं ने फलाहार किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 07:58 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 07:58 PM (IST)
गणेश चतुर्थी पर महिलाओं ने रखा व्रत, किया पूजन
गणेश चतुर्थी पर महिलाओं ने रखा व्रत, किया पूजन

जागरण संवाददाता, जौनपुर : संकष्ठी गणेश चतुर्थी पर शुक्रवार को महिलाओं ने निराजल व्रत रखा। दिनभर बाजारों में प्रसाद, पूजा सामग्री आदि की खरीदारी की। रात में चंद्रमा के उदय होने पर भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की। तत्पश्चात व्रती महिलाओं ने फलाहार किया।

loksabha election banner

प्रथम पूज्य गणेश की चतुर्थी पर उनके पूजन के लिए महिलाओं ने दिनभर निराजल व्रत रखा। रात में चंद्रोदय से पूर्व स्नान व नया वस्त्र धारण किया। घर के आंगन या छत पर गोबर से लेपन कर चौक बनाया। चौक में पूजन की सारी वस्तुएं व भगवान गणेश की प्रतिमा रखी। रात 8 बजकर 39 मिनट पर चंद्रमा के उदय होते ही विधिविधान से पूजन कर तांबे के पात्र से अ‌र्घ्य दिया। तत्पश्चात लाल चंदन, कुश, दूर्वा, फूल, अक्षत, शमी पत्र आदि अर्पित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.