Move to Jagran APP

अनाथ किशोरी के साथ दुराचार करता रहा मौसा

जौनपुर शहर के एक मोहल्ले में अनाथ किशोरी के साथ उसके मौसा के तीन वर्षों से दुराचार करने का मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ि

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 04:53 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 04:53 PM (IST)
अनाथ किशोरी के साथ दुराचार करता रहा मौसा
अनाथ किशोरी के साथ दुराचार करता रहा मौसा

जागरण संवाददाता, जौनपुर: शहर के एक मोहल्ले में अनाथ किशोरी के साथ उसके मौसा के तीन वर्षों से दुराचार करने का मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। किशोरी ने मौसा पर निकाह के लिए दबाव बनाने और जान से मार डालने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मौसा-भतीजे के रिश्ते को कलंकित करने के आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

loksabha election banner

वर्ष 2017 में माता-पिता का देहांत होने पर अनाथ हो गई 12 वर्षीय बालिका ने अपने क्रमश: आठ व छह वर्ष के दो मासूम भाइयों के साथ मौसी के घर रहने लगी। किशोरी के अनुसार वर्ष 2019 में जब वह 14 वर्ष की थी तभी 35 वर्षीय मौसा ने उसे डरा-धमकाकर दुराचार किया। इसके बाद अक्सर उसके साथ दुराचार करने लगा। उसकी मौसी विरोध करती थी तो उसकी भी पिटाई करता था। वह विरोध करती थी तो मौसा उसका व उसके भाइयों का खाना-पानी बंद कर देता था। उसकी पिटाई भी करता था। यह शर्मसार करने वाला वाकया शनिवार को तब घर की चारदीवारी के बाहर आया जब शराब के नशे में घर पहुंचने पर मौसा उसके साथ दुराचार का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर पिटाई कर दी। किसी पड़ोसी ने राज कालेज पुलिस चौकी पर सूचना दे दी। चौकी के दो सिपाही मौके पर पहुंचे और आरोपित मौसा को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गए। जाते-जाते उसने छूटकर आने के बाद किशोरी व उसकी मौसी को सबक सिखाने की धमकी दी। चौकी प्रभारी चंदन राय ने कहा कि ऐसा प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.