दो तस्कर बंदी, वध को ले जाए जा रहे दो गोवंश बरामद
जागरण संवाददाता जौनपुर सरायख्वाजा थाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर वध को ले जाए जा
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 05:47 PM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 05:47 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जौनपुर: सरायख्वाजा थाना पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर वध को ले जाए जा रहे दो गोवंश बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी सदर रण विजय सिंह ने बताया कि थाने एसआइ सुरेंद्र नाथ सिंह सहयोगी कांस्टेबलों अनुज शुक्ल व मुचकुंद के साथ क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पोटरिया पुल के पास संदिग्ध मैजिक वाहन रोक लिया। उस पर सवार मोहम्मद सैफ व मोहम्मद अरबाज निवासी लपरी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में मैजिक वाहन से गाय व बछिया बरामद हुए। आरोपितों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे बरामद गोवंश वध के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों का चालान कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें