दो पक्षों में मारपीट, छेड़खानी का आरोप
नेवढि़या थाना क्षेत्र के रसूलहा गांव मस्जिद की जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।एक पक्ष की महिला ने छेड़खानी का भी आरोप लगाया है।पुलिस मुकदमा पंजीकृत करके छानबीन कर रही है।
जागरण संवाददाता, सुरेरी (जौनपुर): नेवढि़या थाना क्षेत्र के रसुलहा गांव मस्जिद की जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष की महिला ने छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन कर रही है।
गांव निवासी नाजो वानो पत्नी शाहिद अली व उनके पड़ोसियों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। महिला का आरोप है कि शुक्रवार को दोपहर विपक्षी उक्त जमीन पर मस्जिद के नाम पर जबरन कब्जा करने लगे। जब मैंने व मेरे परिवार की बदरून निशा ने इसका विरोध किया तो हमारे पड़ोसी मुबारक, सईद, रसीद, सलमान ने मिलकर हमें मारा-पीटा और अभद्र व्यवहार करते हुए छेड़खानी भी की।
घटना की सूचना पीड़िता ने थाने पर दी। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढि़या राज नारायण चौरसिया ने बताया कि प्रथम ²ष्टया मामला जमीनी विवाद का दिख रहा है। एक पक्ष द्वारा छेड़खानी का भी आरोप लगाया जा रहा है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।