आत्मसमर्पण करने जा रहे दो इनामी गिरफ्तार
जागरण संवाददाता शाहगंज (जौनपुर) भरौली गांव में गत शनिवार को हुए गोलीकांड के दो इनामिय
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 07:19 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 07:19 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शाहगंज (जौनपुर): भरौली गांव में गत शनिवार को हुए गोलीकांड के दो इनामिया आरोपितों को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वे गुरुवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण करने जा रहे थे। हालांकि घटना का मुख्य आरोपित तारिक अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
भरौली गांव में आपसी विवाद में गोली मारकर ओसामा की हत्या कर दी गई थी। गोली लगने से उसके पिता इश्तियाक की हालत गंभीर है। उनको उपचार के लिए वाराणसी में भर्ती कराया गया है। गुरुवार की शाम सूचना मिली कि इस मामले के दस हजार के इनामिया तैय्यब व साढ़े सात हजार रुपये का इनामिया अजहर दीवानी न्यायालय में आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें