स्वतंत्रता सेनानी भारत माता के सच्चे सपूत
जौनपुर स्वतंत्रता संग्राम में देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर क
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 05:10 PM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 05:10 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बरईपार (जौनपुर) : स्वतंत्रता संग्राम में देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करके आजादी दिलाने वाले सेनानी पर हम सभी को गर्व है। सेनानी भारत माता के सच्चे सपूत हैं।
उक्त बातें निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने शनिवार को गोनापार बाजार से महेंद्र मिश्र के घर तक निर्मित सड़क के लोकार्पण के बाद कही। जिला पंचायत के मद से चार किलोमीटर सड़क स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय परमानंद मिश्र के घर तक बनी है। इस दौरान पूर्व प्रमुख रमापति यादव, पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय, रत्ना उपाध्याय ने भी विचार व्यक्त किया। संचालन मुन्ना मिश्र ने किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें