Move to Jagran APP

विद्यालय प्रबंधक पर किशोरी ने लगाया दुराचार का आरोप

क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने थाने में तहरीर देकर एक विद्यालय के प्रबंधक पर बहला-फुसलाकर लंबे समय से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। किशोरी के अनुसार वह सात माह की गर्भवती है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 07:26 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 07:33 PM (IST)
विद्यालय प्रबंधक पर किशोरी ने लगाया दुराचार का आरोप

जासं, जलालपुर : क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने थाने में तहरीर देकर एक विद्यालय के प्रबंधक पर बहला-फुसलाकर लंबे समय से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। किशोरी के अनुसार वह सात माह की गर्भवती है।

loksabha election banner

किशोरी की तहरीर के अनुसार विद्यालय के प्रबंधक विनय कुमार दुबे डरा-धमका और बहला-फुसलाकर पिछले वर्ष से ही यौन शोषण कर रहे थे। पेट में दर्द होने पर स्वजन उपचार के लिए डाक्टर के यहां ले गए तो उसके गर्भवती होने का पता चलने पर पैरों तले जमीन खिसक गई। तब उसने स्वजन को पूरी बात बता दी। स्वजन उसे लेकर थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित विनय दुबे के विरुद्ध दुराचार व पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को महिला कांस्टेबल की निगरानी में मेडिकल मुआयना के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है। मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान भी दर्ज कराया जाएगा। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

किशोरी के साथ छेड़खानी, आरोपित हिरासत में

गौराबादशाहपुर (जौनपुर): थाना के एक गांव की किशोरी ने पड़ोसी पर शनिवार की रात घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। किशोरी के घर के सभी लोग किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। किशोरी छत पर अकेली सो रही थी। रात में मौका पाकर पड़ोसी व्यक्ति छत पर चढ़ आया। किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर भाग गया। किशोरी ने रात में ही यूपी-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। हिरासत में लिए गए आरोपित से पूछताछ की जा रही है। समुचित कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.