मनबढ़ों ने सगे भाइयों को पीटा, हालत गंभीर
नेवढि़या थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव में शनिवार की सुबह मनबढ़ों ने दो सगे भाइयों को हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।नेवढि़या थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव में शनिवार की सुबह मनबढ़ों ने दो सगे भाइयों को हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।नेवढि़या थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव में शनिवार की सुबह मनबढ़ों ने दो सगे भाइयों को हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जासं, सुरेरी (जौनपुर): नेवढि़या थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव में शनिवार की सुबह मनबढ़ों ने दो सगे भाइयों को हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव निवासी शोभनाथ पटेल द्वारा थाने दी गई तहरीर के मुताबिक उनके पुत्र दिव्यांग पवन व रत्नेश बगल के गांव पड़रांव में खेत में गेहूं की फसल में एकत्र बरसाती पानी निकालने के लिए मशीन लगा रहे थे। उसी समय कैलाश नाथ पटेल ने स्वजनों संग हमलाकर दोनों को लाठी-डंडे व धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी रामनगर भेजा। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।