जागरण संवाददाता, जौनपुर : वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाव, साफ-सफाई व सुगम यातायात के लिए 26 नवंबर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर नगर को छह जोन में बांटकर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्य विकास अधिकारी व मुख्य राजस्व अधिकारी हर दिन शाम को इसकी समीक्षा करेंगे।
कोरोना कंट्रोल रूप के नोडल मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ल के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में नगर को छह जोन में बांटकर नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं थानाध्यक्ष की ड्यूटी लगाई गई है। जोन एक बदलापुर पड़ाव,, कलीचाबाद क्षेत्र के लिए मंगलेश दुबे अतिरिक्त उपजिलाधिकारी को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, मांधाता सिंह तहसीलदार को जोनल मजिस्ट्रेट, कमलेश कुमार उप निरीक्षक को पुलिस अधिकारी नामित किया गया है। इसी प्रकार जोन-दो जोगियापुर, ओलंदगंज क्षेत्र के लिए तहसीलदार अजीत कुमार जायसवाल को जोनल मजिस्ट्रेट तथा चंदन राय उपनिरीक्षक को पुलिस अधिकारी नामित किया गया है। जोन तीन कोतवाली तथा भंडारी क्षेत्र के लिए सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, तहसीलदार हेमंत कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट तथा थानाध्यक्ष कोतवाली संजीव कुमार मिश्र को पुलिस अधिकारी नामित किया गया है। जोन चार रूहट्टा तथा पालीटेक्निक क्षेत्र के लिए तहसीलदार कृष्णराज सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट, उपनिरीक्षक अमरेंद्र पांडेय को पुलिस अधिकारी नामित किया गया है। जोन पांच के लिए अतिरिक्त उपजिला अधिकारी अमिताभ यादव को सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, तहसीलदार सदर सुदर्शन कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट तथा थानाध्यक्ष लाइन बाजार योगेंद्र यादव को पुलिस अधिकारी नामित किया गया है। जोन छह कुत्तूपुर तथा मेडिकल तिराहा क्षेत्र के लिए तहसीलदार संतोष शुक्ल को जोनल मजिस्ट्रेट तथा उपनिरीक्षक विजय सिंह गोंड़ को पुलिस अधिकारी नामित किया गया है। नामित सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारी अपने आवंटित जोन में सुबह दस बजे से भ्रमण कर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव, साफ-सफाई अभियान, नागरिकों को मास्क के उपयोग, जन जागरूकता अभियान, ट्रैफिक व्यवस्था आदि के संबंध में सुचारु रूप से कार्रवाई व प्रवर्तन की कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे। सार्वजनिक स्थलों, बाजारों में मास्क का उपयोग न करने वाले व सड़क पर कूड़ा फेंकने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियम संगत कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे। स्वस्थ हुए छह मरीजों की हुई छुट्टी, 11 नए मरीज
जौनपुर: वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए जंग जारी है। मंगलवार को स्वस्थ हुए छह मरीजों को जहां अस्पताल से छुट्टी दी गई वहीं 11 और नए पाजिटिव मरीज मिले हैं। जनपद में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 6125 हो गया, लेकिन इनमें 5884 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। संक्रमण रोकने के लिए चलाए जा रहे जांच अभियान में ब्लाकों में कैंप लगाकर 1928 लोगों का नमूना लिया गया।
में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे