Move to Jagran APP

विरोध-प्रदर्शन करने से रोके गए सपा कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता जौनपुर नए कृषि कानून के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों के समथ

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Dec 2020 07:42 PM (IST)Updated: Fri, 18 Dec 2020 07:42 PM (IST)
विरोध-प्रदर्शन करने से रोके गए सपा कार्यकर्ता
विरोध-प्रदर्शन करने से रोके गए सपा कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता जौनपुर : नए कृषि कानून के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं का शुक्रवार को भी विरोध जारी रहा। इस वजह से कुछ लोगों को सड़क पर उतरने के पहले ही उनके घरों में रोक दिया गया तो कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

loksabha election banner

धर्मापुर ब्लाक पर प्रदर्शन करने जा रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय को कार्यकर्ताओं के साथ रास्ते में ही पुलिस द्वारा रोक लिया गया। श्री राय ने आक्रोश जताते हुए कहा कि सरकार जोर जबर्दस्ती कर लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर रही है। इस मौके पर पार्टी नेता मेवालाल यादव, जयहिद यादव, भीम यादव, अजीत यादव, संजय सरोज आदि मौजूद रहे।

जलालपुर : पूर्व सांसद तुफानी सरोज और जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में गड़हर से निकली पदयात्रा को पुलिस ने रोक दिया। वे धरने पर बैठ गए। इसमें पूर्व सांसद व जिलाध्यक्ष के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष अवधनाथ पाल, रत्नाकर चौबे, नन्दलाल यादव, शिवसंत यादव, राहुल त्रिपाठी, रजनीश मिश्र आदि को हिरासत में लेकर पुलिस थाने पर ले गई।

जफराबाद : कस्बे के ताड़तला मुहल्ला निवासी सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ड़ा. सरफराज खान को जफराबाद पुलिस द्वारा घर में ही नजरबंद कर दिया गया था।

तेजीबाजार : सराय हरखू न्याय पंचायत में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत तरसणा गांव में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को जिला महासचिव डा. सत्यव्रत उपाध्याय ने संबोधित किया। मुकेश यादव को सराय हरखू न्याय पंचायत का कांग्रेस अध्यक्ष घोषित किया गया। इस अवसर पर बख्शा ब्लाक अध्यक्ष प्रभात विक्रम सिंह, मनोज बिद,बबलू गुप्ता,सत्यम मिश्रा, कुलदीप यादव, प्रकाश मिश्रा, सादिक अली, नीलेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.