Move to Jagran APP

अगस्त क्रांति दिवस पर सपा ने दिया धरना

अत्याचार जुल्म ध्वस्त कानून व्यवस्ता आदि मुद्दों को लेकर अगस्त क्रांति दिवस पर शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर समाजवादी पार्टी ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। भारतीय जनता पार्टी पर सत्ता का दुरुपयोग करते हुए अत्याचार करने का आरोप लगाया। कहा कि सूबे मं कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अंत में राज्यपाल को संबोधित तीस सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Aug 2019 06:38 PM (IST)Updated: Fri, 09 Aug 2019 06:38 PM (IST)
अगस्त क्रांति दिवस पर सपा ने दिया धरना
अगस्त क्रांति दिवस पर सपा ने दिया धरना

जागरण संवाददाता, जौनपुर: अत्याचार, जुल्म, ध्वस्त कानून व्यवस्था आदि मुद्दों को लेकर अगस्त क्रांति दिवस पर शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर समाजवादी पार्टी ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। भारतीय जनता पार्टी पर सत्ता का दुरुपयोग करते हुए अत्याचार करने का आरोप लगाया। कहा कि सूबे में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अंत में राज्यपाल को संबोधित तीस सूत्री ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

loksabha election banner

धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सूबे के किसानों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों, गरीबों, बेरोजगारों आदि की अनदेखी करते हुए भाजपा सरकार अपने राजनैतिक एजेंडा पर काम करने में लग गई है। इन हालात में अधिक समय तक चुप रहकर समाजवादी पार्टी जनता को प्रताड़ित होते नहीं देखेगी। प्रमुख मांगों में जन विश्वास की बहाली हेतु बैलेट पेपर से निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव कराया जाए। प्रदेश में जंगलराज पर अंकुश लगे। महिलाओं के साथ छेड़खानी, बलात्कार, बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या, अपहरण की घटना रोकी जाए, बिजली दर में की गई भारी वृद्धि को कम किया जाए, गन्ना किसानों को बकाया भुगतान किया जाए। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद हो। अल्पसंख्यकों पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं, उनका फर्जी इनकाउंटर रोका जाए। उन्नाव पीड़िता के साथ न्याय हो। इसके अलावा जौहर विश्वविद्यालय में राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा अत्याचार तत्काल बंद हो। सांसद मो. आजम खां के ऊपर लगे फर्जी मुकदमे समाप्त किए जाएं। जनपद के विभिन्न थानों में हत्याओं का पर्दाफाश करते हुए दोषियों को सजा दिलाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

धरना सभा को प्रमुख रूप से पूर्व सांसद तूफानी सरोज, विधायक शैलेंद्र यादव ललई, जगदीश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, श्रीराम यादव, राज नारायण बिद, हाजी अफजाल, अरशद खान और जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। आंदोलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव व संचालन हिसामुद्दीन ने किया।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.