Move to Jagran APP

सपा संरक्षक मुलायम सिंह की मनाई जन्मतिथि

सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जन्मतिथि पर सोमवार को

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Nov 2021 06:29 PM (IST)Updated: Mon, 22 Nov 2021 06:29 PM (IST)
सपा संरक्षक मुलायम सिंह की मनाई जन्मतिथि
सपा संरक्षक मुलायम सिंह की मनाई जन्मतिथि

जागरण संवाददाता, जौनपुर: सपा संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जन्मतिथि पर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। पूर्व मुख्यमंत्री की 83 वीं जन्मतिथि पर सपा कार्यालय सहित जफराबाद, केराकत व मछलीशहर में कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेताजी का राजनीतिक जीवन संघर्ष के बल पर खड़ा हुआ है। उन्होंने सदैव कमजोर, गरीब, अनुसूचित व पिछड़े के हक की लड़ाई लड़ी। उन्हीं के मुख्यमंत्रित्वकाल में पंचायत चुनाव को आरक्षण मिला था। आज नेताजी की जन्मतिथि पर हम सब देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए संकल्प लें। 2022 में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लें। इस मौके पर पूर्व विधायक अरशद खां, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, राजन यादव, विवेक रंजन यादव, मुन्ना यादव, पूनम मौर्या आदि उपस्थित थे।

जफराबाद प्रतिनिधि के अनुसार: कस्बे में स्थित सपा कार्यालय मे मुलायम सिंह यादव की जन्मतिथि मनाई गई। सपाजनों ने इस मौके पर केक काटकर एक दूसरे को खिलाया। पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने कहा कि मुलायम सिंह आजीवन दबे-कुचले व गरीबों के उत्थान के लिए संघर्षरत रहे। अजय त्रिपाठी, सरफराज खान, सुशील दुबे आदि थे। अध्यक्षता रमेश साहनी तथा संचालन शिवमूरत सरोज ने किया। गयासपुर में सपा अधिवक्ता सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र टाइगर की अगुवाई में मुलायम सिंह की जन्मतिथि मनाई गई। इस मौके पर चंद्र प्रकाश सिंह, कयूम अंसारी, महमूद, हाजी फकरुद्दीन,अनिल फौजी आदि मौजूद रहे।

मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार: सपा नेता राजेश यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव की जन्मतिथि तहसील परिसर में मनाया। ब्लाक प्रमुख गोपेश यादव के आवास पर केक काटा गया। उनकी ही अगुवाई में रैली निकाली गयी। रैली में राजेश यादव, सूर्यभान यादव राजमूर्ति सरोज, राकेश चौहान, मोहन मोदनवाल, राजेंद्र पटेल, राजेश पटेल बलिराज सरोज, बड़कऊ गौतम आदि रहे।

केराकत प्रतिनिधि के अनुसार: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व रक्षामंत्री व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की जन्मतिथि मनाई गई। इस मौके पर पूर्व सांसद तुफानी सरोज ने कहाकि संघर्ष का नाम ही मुलायम सिंह है। इस मौके पर संजय सरोज, राम अवतार सोनकर, दिलीप गौतम, विनोद साहू, कृष्ण कुमार जायसवाल आदि रहे। अध्यक्षता नीरज पहलवान ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.