Move to Jagran APP

सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र का होगा विस्तार, बढ़ेंगे कल-कारखाने

सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग लगाने के इच्छुक उद्यमियों के लिए अच्छी खबर है। औद्योगिक इकाइयां लगाने के लिए भूखंड जल्द ही सुलभ हो जाएंगे कारण कि औद्योगिक क्षेत्र के फेज-टू के विस्तार के लिए अनुमति मिल चुकी है। जिसके लिए जल्द ही भूमि अधिग्रहण कराया जाएगा। पिछले माह के अंतिम सप्ताह में अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास व अवस्थापना की बैठक में औद्योगिक क्षेत्र में नए उद्योगों को स्थापित करने को लेकर चर्चा की गई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Sep 2021 10:38 PM (IST)Updated: Sun, 05 Sep 2021 10:38 PM (IST)
सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र का होगा विस्तार, बढ़ेंगे कल-कारखाने
सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र का होगा विस्तार, बढ़ेंगे कल-कारखाने

जागरण संवाददाता, जौनपुर : सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग लगाने के इच्छुक उद्यमियों के लिए अच्छी खबर है। औद्योगिक इकाइयां लगाने के लिए भूखंड जल्द ही सुलभ हो जाएंगे, कारण कि औद्योगिक क्षेत्र के फेज-टू के विस्तार के लिए अनुमति मिल चुकी है। जिसके लिए जल्द ही भूमि अधिग्रहण कराया जाएगा। पिछले माह के अंतिम सप्ताह में अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास व अवस्थापना की बैठक में औद्योगिक क्षेत्र में नए उद्योगों को स्थापित करने को लेकर चर्चा की गई है।

loksabha election banner

गत माह 27 अगस्त को लखनऊ में औद्योगिक बोर्ड की बैठक अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास व अवस्थापना अरविद कुमार के नेतृत्व में हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश ईस्ट की औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया के विस्तार पर विशेष चर्चा हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार आवश्यक है। सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार की मांग उद्यमियों की ओर से कई वर्षों से की जा रही है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार किया जाए। जिसके लिए अपर मुख्य सचिव ने अधीनस्थ अधिकारियों को विस्तार करने का खाका तैयार करने का आदेश दिया। औद्योगिक क्षेत्र के सीमा विस्तार को भूमि अधिग्रहण के लिए जल्द ही सर्वे किया जाएगा। सस्ते दर पर मिलेंगे भू-खंड

भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया संपन्न होने के बाद उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को यहां सस्ते दर पर भूखंड उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही उद्योग से जुड़ी अन्य सुविधाएं भी उन्हें उपलब्ध होंगी। सतहरिया के विस्तार पर लिए गए निर्णय की उद्यमियों ने सराहना की। बैठक में सतहरिया के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएस रावत भी मौजूद थे। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उनका स्थानांतरण हो चुका है। इसलिए उन्होंने अधिकृत रूप से कुछ भी बयान देने से इन्कार कर दिया, लेकिन इस बात को स्वीकार किया कि वह बैठक में मौजूद थे। औद्योगिक क्षेत्र विस्तार का प्रस्ताव कई सालों से लंबित है। जिस पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों से मिली मंजूरी

सतहरिया के उद्यमी आइआइए जौनपुर चैप्टर के अध्यक्ष बृजेश यादव व महासचिव गुलाब पांडेय ने सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र सीमा विस्तार किए जाने के निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की। बताया कि उद्यमियों के द्वारा कई सालों से सीमा विस्तार की मांग की जा रही थी, जिसकी अधिकारियों ने मंजूरी दे दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.