रोडवेज बस में लुटेरों ने मारी गोली, महिला जख्मी
जासं शाहगंज (जौनपुर) पड़ोसी जिले आजमगढ़ की सीमा के खंजहापुर गाव में शुक्रवार की देर र
जासं, शाहगंज (जौनपुर) : पड़ोसी जिले आजमगढ़ की सीमा के खंजहापुर गाव में शुक्रवार की देर रात परिचालक से कैश बैग लूटने में नाकाम बदमाशों के गोली चलाने से एक महिला यात्री जख्मी हो गई। उसे शाहगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
गाजीपुर डिपो की बस लखनऊ जा रही थी। रात करीब साढ़े नौ बजे बस आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के खंजहापुर गाव के पास पहुंची तो बस में पहले से सवार दो बदमाश परिचालक भारत सिंह से कैशबैग लूटने लगे। परिचालक के प्रतिरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी जो गाजीपुर से अपने मायके शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गाव आ रही सिंपल (25) पत्नी धर्मराज के सिर को छीलती हुई निकल गयी। घटना के बाद सामने चालक ने बस रोक दी। बदमाश फरार हो गए। घायल महिला को राजकीय पुरूष चिकित्सालय शाहगंज पहुंचाया गया। उसका उपचार चल रहा है।