Move to Jagran APP

भोर में जारी हुई पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची, बढ़ी सरगर्मी

जौनपुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की अनंतिम सूची बुधवार की भोर मे

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 03:44 PM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 11:54 PM (IST)
भोर में जारी हुई पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची, बढ़ी सरगर्मी
भोर में जारी हुई पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची, बढ़ी सरगर्मी

जागरण संवाददाता, जौनपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की अनंतिम सूची बुधवार की भोर में साढ़े तीन बजे जारी करते हुए विकास भवन के बाहर चस्पा कर दी गई। सूची को लेकर मंगलवार को आधी रात तक सीडीओ की अध्यक्षता में गठित समिति ने बकायदा इसका मिलान किया। इसके बाद जिलाधिकारी के हस्ताक्षर से सूची जारी की गई। जारी सूची में ब्लाक प्रमुख के 21, जिला पंचायत सदस्य के 83, प्रधान के 1740 व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 2027 पदों का आरक्षण शामिल है। इसके लिए आधी रात तक विकास भवन व कलेक्ट्रेट में गहमा-गहमी का माहौल रहा।

loksabha election banner

त्रिस्तरीय पंचायत के विभिन्न पदों पर होने वाले चुनाव के लिए सीट आवंटन की अनंतिम प्रक्रिया पूरी कर ली गई। सूची के प्रकाशन के बाद जिले में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित गाइड लाइन के मुताबिक आरक्षण तय करने का काम शुरू हुआ, कितु शासन ने ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान के सीट आरक्षण के नियमों में संशोधन कर दिया। इसके मुताबिक आरक्षण निर्धारण का कार्य पूर्ण कर दो व तीन मार्च तक अनंतिम सूची का प्रकाशन किए जाने का फरमान जारी किया गया था। नतीजा यह रहा कि दो मार्च की रात तक ही आरक्षण के निर्धारण का कार्य पूर्ण कर प्रकाशन कर दिया गया। यह है आरक्षण की स्थिति..

जिला पंचायत सदस्य

जिला पंचायत सदस्य के 83 पदों में से सात अनुसूचित जाति महिला, 12 अनुसूचित जाति, आठ पिछड़ी जाति महिला, 14 पिछड़ी जाति, 13 महिला, 29 अनारक्षित है। ग्राम प्रधान पद..

ग्राम प्रधान के 1740 पदों में से 138 अनुसूचित जाति महिला, 245 अनुसूचित जाति, 165 पिछड़ी जाति महिला, 311 पिछड़ी जाति, 283 महिला, 598 अनारक्षित है। क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी)

क्षेत्र पंचायत सदस्य के 2027 पदों में से 162 अनुसूचित जाति महिला, 304 अनुसूचित जाति, 187 पिछड़ी जाति महिला, 348 पिछड़ी जाति, 334 महिला, 692 अनारक्षित है। ग्राम पंचायत सदस्य पद..

ग्राम पंचायत सदस्य पद के 21544 पदों में से 2266 अनुसूचित जाति महिला, 2784 अनूसूचित जाति, 2077 पिछड़ी जाति महिला, 2608 पिछड़ी जाति, 3482 महिला, 8327 पद अनारक्षित हैं। पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों पर आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर दी गई है। इसके बाद चार से आठ मार्च तक आपत्ति ली जाएगी। नौ से 12 मार्च तक इसका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 14 मार्च को सूची का फाइनल प्रकाशन किया जाएगा।

संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.