निर्धारित समय सीमा के भीतर होगा ओवरब्रिज का निर्माण
नगर में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए सिटी स्टेशन रेलवे क्रा¨सग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। धीमी गति से कार्य होने के कारण बार-बार इसकी समयावधि बढ़ाई जा रही है। आलम यह है कि पहले मार्च 201
जागरण संवाददाता जौनपुर : नगर में लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए सिटी स्टेशन रेलवे क्रा¨सग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। धीमी गति से कार्य होने के कारण बार-बार इसकी समयावधि बढ़ाई जा रही है। आलम यह है कि पहले मार्च 2018 में कार्य पूरा होना था इसको बढ़ाकर मार्च 2019 फिर जून 2019 कर दिया गया। दैनिक जागरण ने मामले में गुरुवार को सांसद, मंत्री, चेयरमैन व जिलाधिकारी से बात किया तो सभी ने एक स्वर में निर्धारित समय में कार्य पूरा होने का आश्वासन दिया। उनके विचार कुछ इस प्रकार है। सिटी रेलवे क्रा¨सग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य समय से पूरा करने के लिए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से बात हुई है। दो-तीन माह में समय से कार्य पूरा करा लिया जाएगा। इसमें देरी का मुख्य कारण है कि इसमें दो बार जांच हुई। दो-तीन ठेकेदारों को बदलकर पूरी टेंडर प्रक्रिया कराई गई। फिलहाल जनता की समस्याओं को देखते हुए समय से काम पूरा कराया जाएगा। डीएम, सेतु निगम के अधिकारी से भी बात करेंगे।
डा.केपी ¨सह, सांसद, जौनपुर लोकसभा जनता की समस्याओं को देखते हुए प्रभारी अधिकारी व प्रमुख सचिव दुग्ध विकास डा.सुधीर एम बोबड़े से ओवरब्रिज निर्माण के संबंध में बात की थी। इसके बाद वह मौके पर जाकर निरीक्षण किए थे। बावजूद आज तक तीव्र गति से कार्य नहीं हो सका। बीच में कुछ तकनीकी समस्या थी, जिसपर निजात पा लिया गया। इसके लिए जिलाधिकारी समेत संबंधित विभाग के अधिकारियों संग बैठक करेंगे। जनता की समस्या को देखते हुए जल्द निर्माण कराया जाएगा।
गिरीश चंद्र यादव, नगर विकास राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार ठेकेदारों की लापरवाही व धीमी गति से कार्य करने के कारण काम रुका हुआ है। ऐसे में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इससे काम समय से पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में सहूलियत हो। इसके लिए शासन में व संबंधित विभाग में पत्राचार करूंगी।
माया टंडन, चेयरमैन, नगर पालिका जौनपुर ओवरब्रिज का निर्माण समय से पूरा कराया जाएगा, इसके लिए प्रयासरत हूं। काम में कहां गतिरोध रह गया है, स्वयं मौके पर जाकर देखेंगे। सेतु निगम के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। जनता की समस्याओं को देखते हुए कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। जलभराव आदि की समस्या को देखते हुए वहां पीडब्लूडी से कहकर मिट्टी फेंकवाकर काम कराया जाएगा।
अर¨वद मलप्पा बंगारी, जिलाधिकारी