प्रदीप सिंह अध्यक्ष व शिवमंगल बने मंत्री
जागरण संवाददाता जौनपुर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) केराकत ब्लाक इकाई का चुनाव शि
जागरण संवाददाता, जौनपुर: यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) केराकत ब्लाक इकाई का चुनाव शनिवार को जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय पश्चिमी केराकत में हुआ। चुनाव अधिकारी संयुक्त महामंत्री निहाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश यादव व पर्यवेक्षक हेमंत सिंह की उपस्थिति में हुए चुनाव में प्रदीप कुमार सिंह को अध्यक्ष व शिवमंगल भारती को मंत्री चुना गया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, उपाध्यक्ष नागेंद्र दुबे, उपाध्यक्ष महिला प्रियंका सिंह, संयुक्त महामंत्री विनोद कुमार यादव, संगठन मंत्री अमित कुमार सिंह, प्रवक्ता अजय सिंह, प्रचार मंत्री अवनीश कुमार वर्मा, प्रचार मंत्री महिला गुंजन राय, मीडिया प्रभारी मिथिलेश जायसवाल, इंटरनेट मीडिया प्रभारी श्रेयस भान सिंह लेखाकार अक्षय यादव बनाए गए। आय व्यय निरीक्षक रूपेश सेठ न आडिटर चंदन गुप्त चुने गए।