Move to Jagran APP

जनता की समस्याएं सर्वोपरि, कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को रहें तैयार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पंकज शुक्ल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पदाधिकारी जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे। अब समय आराम करने का नहीं बल्कि काम करने का है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 11:04 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 11:04 PM (IST)
जनता की समस्याएं सर्वोपरि, कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को रहें तैयार
जनता की समस्याएं सर्वोपरि, कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को रहें तैयार

जागरण संवाददाता, जौनपुर : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पंकज शुक्ल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पदाधिकारी जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे। अब समय आराम करने का नहीं, बल्कि काम करने का है। पार्टी के लिए जनता की समस्याएं सर्वोपरि है, इसके निस्तारण के लिए कार्यकर्ता सड़क पर उतरने को तैयार हो जाएं। यह बातें उन्होंने रविवार को जोगियापुर स्थित जिला कार्यालय पर जिले में प्रथम आगमन पर आयोजित स्वागत व अभिनंदन समारोह में कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी इतिहास बनाने का काम करेगी। नव नियुक्त प्रदेश सचिव पंकज शुक्ल का रविवार को जनपद आगमन पर स्वागत कार्यक्रम किया गया। इस दौरान जिले की सीमा से सतहरिया में अनिल चौबे के नेतृत्व में, टेकारी में अजय मिश्र के नेतृत्व, प्रतापगंज इंटर कालेज के पास, गुलजारगंज बाजार, लाला बाजार, मुरादगंज तिराहा, शुक्लपुरम कालोनी में व पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रभानंद यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला सचिव फैयाज खान, दीपक शुक्ल, आदर्श शुक्ल, शैलेष उपाध्याय, ललित यादव, चंदन गुप्ता, रिकू गुप्त, राकेश यादव, सर्वेश दुबे, लवी, गोविद, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ता रहेगा व्यापार मंडल

जागरण संवाददाता, खेतासराय (जौनपुर): खेतासराय उद्योग व्यापार मंडल की टीम जितनी सक्रिय है उतना जिले के कहीं और की टीम सक्रिय नहीं है। व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा। हमें इस बात का फक्र है कि यहां की टीम एकजुट होकर कार्य करती है और आगे भी करेगी। व्यापार मंडल की गठित नई टीम व्यापारियों के हितों की लड़ाई के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगी। यह बातें जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने रविवार को आदर्श कन्या विद्यालय के प्रांगण में व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में कही।

विशिष्ट अतिथि जिला उद्योग मंच के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि व्यापारियों का हित मेरे लिए सर्वोपरि है। महामंत्री मो. आरिफ हबीब ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए आप सब ताकत दें और संगठित और मिलजुलकर काम करें। इस दौरान नई टीम को शपथ दिलाई गई। स्वागत प्यारे मोहन श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल खेतासराय के अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद पांडेय, शांति भूषण मिश्र, अतीकुर्रहमान, संरक्षक रणजीत मौर्य, महामंत्री मुनव्वर अली, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सेठ, अबूशाद अहमद, प्रहलाद सेठ आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.