पूविवि : कर्मचारी संघ के लिए नामांकन आज
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव 11 दिसंबर को होगा। परिणाम भी इसी दिन घोषित कर दिया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी।
जागरण संवाददाता, मल्हनी(जौनपुर): वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का चुनाव 11 दिसंबर को होगा। परिणाम भी इसी दिन घोषित कर दिया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी।
विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ नामांकन प्रक्रिया सात दिसंबर को 11 से 2 बजे के बीच होगी। जिसमें सदस्यों के लिए 500 और अध्यक्ष के लिए 1000 जमानत राशि निर्धारित की गई है। इसी दिन नाम वापस वापस लेने का समय 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। सात दिसंबर को ही प्रत्याशियों के नामों की सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। 11 दिसंबर को आठ से दो बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद तीन बजे तक चुनाव परिणाम घोषित कर चुने गए उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र वितरित कर दिया जाएगा। चुनाव अधिकारी प्रो.अजय प्रताप सिंह ने कहा कि चुनाव संबंधी समस्त प्रक्रिया प्रशासनिक भवन के प्रथम तल पर स्थित सभागार में होगी। मतदान के समय विश्वविद्यालय कर्मचारियों को फोटो युक्त पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविग लाइसेंस, पासपोर्ट, फोटो युक्त बैंक पासबुक लाना जरूरी होगा।