घर में घुसे अजगर को पुलिस जवानों ने पकड़ा
जागरण संवाददाता तेजी बाजार (जौनपुर) महराजगंज थाना क्षेत्र के बैरमा गांव में घर में घुसे अ
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Dec 2021 07:38 PM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 07:38 PM (IST)
जागरण संवाददाता, तेजी बाजार (जौनपुर): महराजगंज थाना क्षेत्र के बैरमा गांव में घर में घुसे अजगर को शुक्रवार की रात पुलिस जवानों ने जान की बाजी लगाकर पकड़ लिया। उक्त गांव निवासी सत्यनाथ पटेल के घर में अजगर घुसता देख सहमे स्वजन ने शोर मचाया। ग्राम प्रधान के सूचित करने पर भी वन विभाग की टीम नहीं पहुंची। यूपी-112 पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर आई पुलिस टीम में शामिल हेड कांस्टेबल इमरान सिद्दीकी ने अजगर को पकड़कर बोरे में भरकर पुलिस वाहन पर लादकर ले गए और सई नदी के किनारे जंगल में छोड़ दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें